BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2023, 11:28 am
BIG NEWS : आंजना की निर्मम हत्या को देख लगता है, यह राजस्थान नहीं बिहार है- पुनिया, बंटी आंजना हत्या प्रकरण, धरने में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पुनिया, गुरुवार को जिला मुख्यालय पर दिया जाएगा धरना, पढ़े दिनेश मेनारिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। दिनांक 08 फरवरी को सुबह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया गांव केसुंदा पहुंचे। जहां बंटी के माता-पिता मिल कर परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान परिवार ने प्रदेशाध्यक्ष से सीबीआई जांच की मांग की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि आज मैं इतने दूर जयपुर से एक कार्यकर्ता के यहां पर बैठक में आया हूं। जिसकी कुछ गुंडों द्वारा गोली मारकर निंबाहेड़ा जेल के सामने हत्या कर दी थी। भाजपा कार्यकर्ता बंटी जमीनी स्तरीय कार्यकर्ता था। आज अगर भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की जरूरत है तो पार्टी हर मोर्चे पर खड़ी है। अब वह समय नहीं रहा कि कोई घटना होती है तो किसी को पता नहीं लगे। घटना की जानकारी भी पता चली है आज मैं इतनी दूर से इसलिए ही आया हूं कि इसकी पूरी जांच होंगी।

इस दौरान बंटी के माता-पिता ने मंत्री और उसके भांजे पर आरोप लगाया है। हमारे तीन बच्चों को भी जान का खतरा है। सतीश पूनिया को लिफाफा देते हुए परिवार ने कहा कि इन सभी नामों पर कार्रवाई जल्दी से जल्दी की जाए। बंटी के जाने के बाद समय अभी हमारे लिए कांटों पर चलने के बराबर है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पहले राजस्थान देश में सबसे सुरक्षित माना जाता था, लेकिन आज हर तरफ कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है और इस स्थिति को देखते हुए लगता है, हम राजस्थान नहीं बिहार में है। पुनिया ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि पहले विकास प्रजापत की भाजपा का झंडा लगाने पर और अब भाजपा कर्याकर्ता एवं गौ सेवक बंटी आंजना की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि जब तक विकास प्रजापत एवं बंटी आंजना के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता तब तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेगा। साथ ही जिन्होने भी अपराध किया है और जो लोग भी इस षडयंत्र में शामील है, सरकार आने के बाद सभी प्रकरणों की जांच करवाकर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

पुनिया ने कहा कि जहां धूआं होता है, वहां आग भी होती है तथा कांग्रेस सरकार के केबिनेट मिनिस्टर के क्षेत्र में जिस प्रकार चार भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याऐं हुई है, उसकी स्वयं मुख्यमंत्री को संज्ञान लेकर नैतिकता के आधार पर उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों को सजा दिलवाने का काम करना चाहिए।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, प्रदेश मंत्री कन्हैया लाल मीणा, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत, चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष गौतम दक, जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE