BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2023, 12:18 pm
KHABAR : आम आदमी पार्टी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, पर्यवेक्षक ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम मुद्दों पर की चर्चा, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। आम आदमी पार्टी विधानसभा 228 का दिनांक 08 फरवरी को मनासा स्थित कॉलेज के पास बालाजी मंदिर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे केंद्रीय कमेटी दिल्ली से सूरज वर्मा पर्यवेक्षक के रूप में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिये शामिल हुए। 

शिविर में पर्यवेक्षक द्वारा आगामी विधानसभा को लेकर अहम मुद्दों पर अपने कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। वहीं आने वाले चुनाव में किस तरह पार्टी को मजबूत कर पूरे प्रदेश में अपनी जड़े जमा कर बैठी हुई भाजपा पार्टी के कुशाशन को कैसे उखाड़ कर फेंकना है उसके लिये हमें नगर और हर गाँव के वार्ड के हिसाब से सक्रिय कमेटियां बना कर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करना है।
वहीं आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी रमेश गुर्जर ने बताया कि केंद्रीय कमेटी द्वारा 7471111150 मोबाइल नम्बर जारी किया गया है इस नम्बर पर कॉल करवाकर हमे नये सदस्यों को जोड़ने का प्रयास करना है। कॉल से नये सदस्य बनने पर सदस्यों को सदस्यता संख्या पार्टी द्वारा जारी की जायेगी जो एक एप में जोड़ने के बाद पार्टी द्वारा सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र मोबाइल पर ही दिया जायेगा।
तहसील के जिस गाँव मे पहले से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद है वहां वार्ड कमेटी और ग्राम कमेटी के जरिये संघटन का विस्तार किया जायेगा।

प्रशिक्षण के दौरान नीमच से नवीन अग्रवाल, बाबूलाल दिवान, कन्हेयालाल राठौड़, देवीलाल मेघवाल, मंगल अखावत, कमलेन्द्र सिंह भदौरिया एवं बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण में मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE