BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2023, 6:36 pm
NEWS : बंटी हत्याकांड की सीबीआई जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा के भाजपा कार्यकर्ता विकास उर्फ बंटी आंजना की निर्मम हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा कलेक्ट्री चौराहे पर धरना एवं विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर मानव श्रंखला बनाई । जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मामले की सीबीआई जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
 धरने को संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार के पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने बंटी आंजना हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि सत्ता के दबाव में अपराधी अभी जेल नही गये तो भाजपा राज में जांच करवाकर जेल भिजवायेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक अपराधी  जेल के अंदर नहीं जाएंगे तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।
धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने कहा निंबाहेड़ा में हमारे चार चार कार्यकर्ताओं की हत्या हो गई है । आए दिन ऐसी घटनाओं से आम जनता में गहरा आक्रोश है। भाजपा कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़ा है यदि दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसमें हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।  विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि एक नहीं चार चार हत्याकांड हुए हैं ,आज जिला मुख्यालय पर चेतावनी के तौर पर धरना दिया जा रहा है । हत्याकांड के पीछे जो भी आरोपी हैं उनको जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने तक यह आंदोलन चलाया जायेगा।  कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने सरकार की ईट से ईट बजा कर लोकसभा एवं विधानसभा में यह मामला उठाने की बात करते हुए आंदोलन को और उग्र बनाने की बात कही। बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओसवाल ने मंत्री उदयलाल आंजना पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि बंटी को किसी गैंग से जुड़ा हुआ बता रहे हैं, आपको पता था कि वह किस गैंग का है तो उसे पहले ही गिरफ्तार कर लेते । 
 भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि संचालन नगर महामंत्री विश्वनाथ टाक ने किया एवं आभार पूर्व विधायक एवं पूर्व डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने व्यक्त किया। धरने को भाजपा जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, सोहन लाल आंजना,जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, भूपेंद्र सिंह, रणजीत सिंह भाटी, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर, पूर्व उप जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, पूर्व जिला प्रमुख भैरू सिंह चौहान, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, अनंत समदानी, राजेंद्र सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरू देवी अहीर,भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, अशोक रायका, कमलेंद्र सिंह हाडा, हज़ारी लाल वैष्णव, प्रकाश भट्ट, रवि विरानी ने भी संबोधित किया। इस दौरान अशोक नवलखा, मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, दिनेश शर्मा, नितिन चतुर्वेदी, जुगल किशोर कनेरा, ज्योतिष पुरोहित, सत्यनारायण मेनारिया, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रदीप काबरा,पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोलाराम प्रजापत, महामंत्री अनिल ईनाणी, ओम प्रकाश शर्मा, रामेश्वर धाकड़, जिला आईटी संयोजक राजन माली, निखिल शर्मा, पूर्व उप सभापति भरत जागेटिया, सिंपल वैष्णव, रेनू मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी, पूर्व प्रधान सीपी नामधरानी, बगदीराम धाकड़, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष पन्ना लाल भील, वरिष्ठ भाजपा नेता आई एम सेठिया, रमेश बोरीवाल, लाल सिंह डूडी, गोवर्धन जाट, लोकेश त्रिपाठी, नवीन पटवारी, विनीत तिवारी आदि उपस्थित थे। ‌

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE