BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2023, 11:10 am
KHABAR : पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की आलोट विधानसभा में बड़ी सक्रियता, जमीनी कार्यकर्ताओं से बना रहे संपर्क, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

आलोट। विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी में इन दिनों पूर्व सांसद व विधायक रहे प्रेमचंद गुड्डू निरंतर अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं पार्टी के कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। कार्यकर्ता भी प्रेमचंद गुड्डू के निवास स्थान पर जाकर उनसे चुनावी रणनीति पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। बताया जाता है कि विगत दिनों आलोट विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों से कई युवा इंदौर पहुंचे एवं प्रेमचंद गुड्डू से चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की। गुड्डू ने इन युवाओं को भरोसा दिलाया कि एक बार फिर आलोट क्षेत्र की जनता की सेवा की भावना को लेकर संगठन के निर्देश पर चुनाव लड़ने की अपनी मंशा व्यक्त की। 

वर्तमान समय में आलोट से कांग्रेस विधायक मनोज चावला है जोकि यूरिया लूट कांड के बाद जेल में है। जिससे उनकी टीम के कई कार्यकर्ता निराश होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में गुड्डू इसका फायदा उठाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं पर पूरी निगाह टीका कर बैठे हैं। वहीं कुछ उनके कट्टर समर्थक जो कांग्रेसी छोड़कर भाजपा में चले गए थे वह उनसे भी संपर्क में है। बताया जाता है कि यदि गुड्डू चुनाव लड़ेंगे तो
जो कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे वह वापस कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वहीं एक खबर यह भी निकल कर सामने आई है कि यदि गुड्डू का टिकट फाइनल होता है तो बड़ावदा क्षेत्र से एक भाजपा के वजनदार नेता भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं यह बात खुद कांग्रेसियों की जुबान से सुनने में आई है। ऐसे में कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा के उक्त नेता प्रेमचंद गुड्डू से संपर्क में हैं। हालांकि राजनीति से ताल्लुक रखने वाले लोग इस बात पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। 

वहीं लोगों का कहना है कि राजनीति में सब कुछ जायज है। कांग्रेस में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा, मल्लाखेड़ी हाटपिपलिया के युवा नेता प्रकाश ररोतीया भी चुनाव लड़ने का सपना संजोकर अपनी सक्रियता से लगातार क्षेत्र में बढ़ा रहे हैं। इन नेताओं की सक्रियता से निश्चित ही चावला की मुसीबतें टिकट के लिए बढ़ेगी इसमें कोई दो मत नहीं है। बरहाल कांग्रेस में गुड्डू अपनी ताकत बढ़ाने घर बैठे ही मैनेजमेंट जमा रहे हैं। गुड्डू समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र में हर व्यक्ति उनको जानता है इसलिए उन्हें प्रदर्शन करने की आवश्यकता नहीं है कार्यकर्ताओं की ताकत पर वे चुनाव लड़ेंगे और यदि पार्टी ने टिकट दिया तो उनकी जीत तय होगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE