BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2023, 4:54 pm
BIG REPORT : मप्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री की जिले के जनप्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों को सीधी सीख, बोले- समाज के निर्बल एवं असमर्थ व्‍यक्तियों की मदद व सेवा करना भाजपा का मुख्‍य उद्देश्‍य, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा का मुख्‍य उद्देश्‍य समाज के निर्बल एवं असमर्थ व्‍यक्तियों की सेवा करना है। साथ ही उन्‍हें समाज की मुख्‍य धारा से जोड़ने का है। संबल व्‍यक्ति स्‍वयं की मदद स्‍वयं कर सकता है और अपनी मदद के लिए कई लोगों को खड़ा कर सकता है लेकिन निर्बल एवं समर्थ व्‍यक्ति ऐसा नहीं कर सकता है इसलिए उनका ध्‍यान रखना और उनकी मदद करना हमारा मुख्‍य कार्य व उद्देश्‍य होना चाहिए। यह सीख मप्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने जिले के जनप्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों को दी। उन्‍होंने जिले में संगठन की गति‍विधियों की जानकारी लेने के बाद संगठन के आगामी लक्ष्‍यों के संबंध में चर्चा कर जिले के पदाधिकारियों व जनप्र‍ति‍निधियों से सीधा संवाद भी किया।
मप्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने शुक्रवार को रेलवे स्‍टेशन के समीप होटल राज पैलेस में दो सत्रों में बैठक ली। शुक्रवार को पहला सत्र जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं दूसरा सत्र भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों व अपेक्षित पदाधिकारियों का रहा। इन सत्रों की शुरुआत में भाजपा के पितृ पुरूष पं. दीनदयाल उपाध्‍याय एवं पं. श्‍यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्‍यार्पण के बाद दीप प्रज्‍जवलन के साथ हुआ। मंच पर मप्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भाजपा जिलाध्‍यक्ष पवन पाटीदार, जिला प्रभारी व भाजपा के प्रदेश मंत्री क्षितिज शर्मा, केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार व अनिरूद्ध माधव मारू ने स्‍थान ग्रहण किया। दोनों में सत्रों में भाजपा जिलाध्‍यक्ष पवन पाटीदार ने स्‍वागत भाषण दिया। इसके उपरांत मप्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने अपने विचार व्‍यक्त किए। शर्मा ने जिले के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से संवाद स्‍थापित करते हुए कहा कि समाज में संबल व्‍यक्त्‍ि अपनी मदद स्‍वयं कर सकता है। वह अपने कार्य करने के लिए कई लोगों की मदद ले सकता है और कई तरीके अपना सकता है लेकिन समाज का निर्बल एवं असमर्थ व्‍यक्ति ऐसा नहीं कर सकता। ऐसे निर्बल एवं असमर्थ व्‍यक्तियों की मदद के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को हमेशा खड़ा रहना है। साथ ही उनकी मदद के लिए तत्‍पर रहना चाहिए। समाज के अंतिम व्‍यक्ति तक मदद और सेवा कार्य पहुंचाना भाजपा का मुख्‍य उद्देश्‍य है।
प्रदेश संगठन महामंत्री शर्मा ने वर्ष 2023 के अंत में मप्र के आगामी विधानसभा चुनाव एवं वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव की जीत के लिए अभी से कमर कसने की बात कही और केंद्र व राज्‍य सरकार के कार्यों के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं उन्‍हें जनता के बीच ले जाने की सीख भी दी। साथ ही उन्‍होंने विधानसभा चुनाव में अबकी बार 200 से अधिक सीटों पर विजय का लक्ष्‍य तय करने एवं इस दिशा में काम करने की बात जनप्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों से की।   
प्रदेश संगठन महामंत्री शर्मा ने जिले के सभी बूथों पर संगठन के दिशा-निर्देशानुसार संगठन की रचना करने की बात कही। उन्‍होंने सीधे शब्‍दों में कहा कि हमारा बूथ सबसे मजबूत होना चाहिए एवं संगठन के सभी कार्यक्रमों का क्रियान्‍वन बूथ स्‍तर तक होना चाहिए। उन्‍होंने वर्तमान में जिले की बूथ रचना एवं उन पर की जा रही गतिविधियों की भी जानकारी ली। इसके उपरांत प्रदेश संगठन महामंत्री शर्मा ने जिले में संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ जिले के पदाधिकारियों से सीधा संवाद स्‍थापित किया। साथ ही उन्‍होंने आगामी विधानसभा चुनाव और संगठन के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में भी विस्‍तार से चर्चा की और लक्ष्‍य पूर्ति करने की सीख दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE