BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2023, 12:18 pm
NEWS : भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से आई चुनावी मोड में, पन्ना प्रमुख अभियान कार्यशाला का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को दी सीख, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भाजपा राजस्थान प्रदेश के पन्ना प्रमुख अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला जयपुर में संपन्न हुई। कार्यशाला में सभी जिलों से बुलाए गए जिला बुथ निर्माण अभियान प्रभारी एवं पन्ना प्रमुख अभियान जिला प्रभारियों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है और सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान को प्रमुखता से लेते हुए चुनावी वर्ष को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख का निर्माण इसी माह में पूरा करना है कोई भी पदाधिकारी इस अभियान में किसी भी प्रकार से कोताही नहीं बरते।
चित्तौड़गढ़ भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने बताया कि कार्यशाला को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रदेश संयोजक मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया, डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक सोम कांत शर्मा ने संबोधित किया। इस अभियान को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक ने कहा कि सभी विधान सभाओं में बूथ सशक्तिकरण को लेकर विधान सभा बूथ प्रभारी इस काम को कार्यकर्ताओं के साथ दिखेंगे।   कार्यशाला में विस्तारक योजना उदयपुर संभाग प्रभारी, चित्तौड़गढ़ जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना ने भाग लिया और जानकारी दी कि 12 से 14 फरवरी तक विधानसभा अनुसार सभी शक्ति केंद्र संयोजकों और शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठकें आयोजित कर 15 से 28 फरवरी के मध्य सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाने का महत्वपूर्ण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सक्रियता के साथ अभियान को पूरा करने में जुटेंगे और 2023 के चुनाव के लिए यह पन्ना प्रमुख निर्माण का कार्य पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE