BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2023, 5:03 pm
BIG NEWS : भोपाल से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों को भोपाल से उदयपुर और अजमेर-जयपुर के बीच प्रारंभ करे- डाक्टर सम्पत स्वरूप जाजू, पढ़े खबर 

Share On:-

जो जागत हैं सो पावत हैं,
जो सोवत हैं वो खोवत हैं। 

नीमच। पूर्व विधायक डाक्टर सम्पत स्वरूप जाजू ने एक वक्तव्य में कहा कि रेल मंत्रालय मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से मध्यप्रदेश और अन्य राज्यो के विभिन्न क्षेत्रों में यात्री रेलसुविधा के तहत वन्दे भारत ट्रेन शीघ्र ही चलाने जा रहा हैं।  
डाक्टर जाजू ने कहा कि रेल्वे बोर्ड ने विभिन्न मंडलों के डीआरएएम (भोपाल रतलाम इत्यादि) को सर्क्युलर जारी कर भोपाल से शुरू होने वाली वन्दे भारत ट्रेन के लिये प्रस्ताव माँगे हैं जिसके आधार पर वह भोपाल से वंदे भारत ट्रेनों को प्रारंभ शीघ्र कर सके। 

डाक्टर जाजू ने मालवा-मेवाड़ के ज़िम्मेदार सांसदों को जागृत करते हुए अनुरोध किया हैं कि अब उनका दायित्व के साथ जिम्मेदारी हैं कि वे भोपाल से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को राजस्थान के नाथद्वारा (उदयपुर), अजमेर, जयपुर के बीच उज्जैन, इंदौर, रतलाम, मंदसौर, चित्तौड़गढ़ होते हुए चलाने के प्रस्ताव देकर उनकी स्वीकृति करवा कर अपना कर्तव्य पूरा करे। 
मध्यप्रदेश को राजस्थान से जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन का लाभ जहाँ धार्मिक स्थानों को जोड़ेगा वहीं पर्यटन के स्थानों को भी जोड़ेगा। सनातन धर्म के महाकाल, पशुपतिनाथ और श्रीनाथजी एवं पुष्कर के मंदिरों के दर्शनार्थी को एक महती सुविधा मिलेगी वहीं मुस्लिम समाज के लोगो के लिये अजमेर दरगाह शरीफ के लिये सुविधा मिलेगी। चित्तौड़, उदयपुर और जयपुर एतिहासिक पर्यटन के स्थान हैं। रेल मंत्री वैष्णव से अनुरोध हैं कि वे निम्न दो वंदे भारत ट्रेन सुविधा मालवा-मेवाड़ क्षेत्र को प्रदान करे- 
1- भोपाल से उज्जैन-इंदौर-रतलाम-मंदसौर-नीमच-चित्तौड़गढ़ होते हुए वंदे भारत ट्रेन सुविधा प्रारंभ करे।  
3- भोपाल-उज्जैन-इंदौर-रतलाम-मंदसौर-नीमच-चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा-अजमेर-फुलेरा होते हुए जयपुर रूट पर प्रारंभ करने का कष्ट करे। 
रेल मंत्री से अनुरोध हैं कि वंदे भारत ट्रेनों का ठहराव (स्टापेज) ट्रेन रूट पर पड़ने वाले सभी ज़िला मुख्यालयों पर अनिवार्य रूप से हो जिसके कारण उस ज़िले की संपूर्ण आबादी को लाभ मिल सके। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE