BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2023, 11:22 am
KHABAR : विकास यात्रा से घबराई कांग्रेस, विकास कार्य उसे दिख नहीं रहे- मीना जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने लगाए आरोप, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। पुरे प्रदेश में विकास यात्रा चल रही है। शिवराज के नेतृत्व में और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास यात्रा के माध्यम से जनता के बीच सत्ता और संगठन जनता से जुड़ रहा है व किये गये विकास की बात कर नये विकास कार्यो की आधार शीला रख रहा है। डबल इंजन की सरकार का क्या फायदा है यह बता रहा है केन्द्र की भारत माला प्रोजेक्ट के अंतर्गत दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे भी देश को समर्पित कर बहुत बड़ी सौगात देश को मिली है व जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है। यही बात कांग्रेस जन को भा नहीं रही है। कांग्रेस का जनाधार कम होता जा रहा है। कांग्रेस मुक्त भारत होने जा रहा है। इस कारण कांग्रेस घबराई हुई है और हो रहे विकास कार्य उसे दिख नहीं रहे हैं। उक्त आरोप भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल ने कांग्रेस पर लगाए। 

जायसवाल ने आगे बताया कि विकास के नाम पर पुरा भारत एक है व मोदी व शिवराज के साथ खड़ा है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को गुमराह करने के लिये आये दिन प्रेस नोट जारी कर अपनी बोखलाहट दर्शा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी जनता से जुड़ती जा रही है और जमीन पर कार्य कर सरकारी कर्मचारियों के माध्यम से जिले में तीनों विधायक व जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में जावद, नीमच, मनासा विधानसभा क्षेत्र में जनता की समस्या सुन उनका निदान कर जनता के हित में कार्य कर रही है, वहीं कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से भारत जोड़ने की बात कर रही है जो कि पहले ही एक है। खुद की पार्टी को नहीं जोड़ पा रही कांग्रेस ने जो 60 साल में देश की हालत की है वह किसी से छुपी नहीं है। सत्ता की तड़प कांग्रेस की नजर आ रही है। कांग्रेस जन को खुद के विकास की फिक्र छोड़ देश व जनता के हित में कार्य करना चाहिये। 18 वर्ष पहले के मध्यप्रदेश की स्थिति व आज के प्रदेश की स्थिति में फर्क जनता साफ महसूस करती है। बिकाउ राज्य से प्रदेश विकसित राज्य हो गया है। सड़के व बिजली से जुझता प्रदेश भी सबने देखा है परन्तु आज हर तरफ सड़को का जाल व बिजली की भरपुर आपूर्ति है। अब हितग्राहियों के खाते में सरकार द्वारा पुरा पैसा पहुंच रहा है कोई कुछ भी बोले पर ये पब्लिक है जो सब जानती है। इसलिये भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात करती है और जनता भाजपा के साथ खड़ी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE