BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2023, 2:28 pm
KHABAR : भाजपा विकास यात्रा निकालकर शासकीस मशीनरी व धन का दुरुपयोग कर रही- तंवर, युवा नेता ने यात्रा को लेकर लगाए कई गंभीर आरोप, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर  

Share On:-

नीमच। विकास यात्रा के नाम पर भाजपा सरकार नोटंकी कर आमजन को गुमराह कर रही है। विकास हुए नही और विकास यात्रा निकाली जा रही है। शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विकास यात्रा में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। 

उक्त आरोप युवा कांग्रेस नेता हरीश कुमार तंवर ने लगाते हुए बताया कि भाजपा सरकार विकास यात्रा निकालकर शासकीस मशीनरी व धन का दुरुपयोग कर रही है। विकास यात्रा में पहले से ही पात्र प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत लोगों की संख्या एवं आयुष्मान के लिए पात्र लोगों की संख्या बताई जा रही है तथा पहले से ही लाडली लक्ष्मी योजना के लिए मिले हुए प्रमाण पत्र के साथ अभिभावक को दबाव के साथ बुलाकर प्रमाण-पत्र वितरित किए जा रहे है, यह संवेदनहीनता है। कई गांव मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है और प्रदेश सरकार विकास यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस सरकार ने पंचायत परिसीमन करवाकर राजस्व गांव ढाबा ढाबी को मिलाकर पंचायत का गठन किया था लेकिन बीजेपी सरकार ने इस गठन को भी निरस्त कर दिया था यही विकास है बीजेपी के सरकार का।

तंवर ने आगे बताया कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने गांव-गांव में हो रहे विरोध को देखते हुए ढाबा में विकास यात्रा का प्रोग्राम निरस्त किया। अगर मंत्री ढाबा आते तो उनको प्राथमिक विद्यालय की क्षतिग्रस्त छत, मांगलिक भवन की स्थिति और गांव की गली मोहल्ले की नालियों से अवगत कराया जाता। इसके अलावा ढाबा वासियों में मंत्री के विकास यात्रा को लेकर काफी उत्साह और अपेक्षा थी। आसपास के क्षेत्रवासियों को उम्मीद थी कि मंत्री सरवानिया बराड़ा रोड पर स्थित ढाबा की पुलिया की सौगात देंगे, लेकिन इस प्रकार का कोई विकास देखने को नहीं मिला, जिससे आमजन का विश्वास हासिल हो सके। 

तंवर ने आगे आरोप लगाया कि सरकार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में भी भेदभाव कर रही है। पीएम आवास योजना में शहरी क्षेत्र के हितग्राही को ढ़ाई लाख दिए जा रहे है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राही को मात्र 1 लाख 38 हजार रुपए ही दिए जा रहे है। मनरेगा योजना को इस सरकार ने ठप कर दिया है, यह सरकार विकास नही विनाश कर रही है। कपिलधारा, नंदन फलोघान, खेत तालाब, गरीबों को पेंशन, विधवा, वृद्धा, परित्यगता, दिव्यांगों को पात्र होने के बाद भी योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। पात्रता पर्ची के लिए गरीब भटक रहा है, संबंल योजना का लाभ भी नही मिला है, कन्यादान योजना में जो विवाह हुए थे, उनकी राशि भी अभी तक खातों में नही डाली जा रही है, पिछले कई माह से प्रसूताओं की राशि भी खातों में नही डाली जा रही है। पंचायत सचिवों पर विकास यात्रा की राशि का भार डालकर दबाव डाला जा रहा है व उन पर निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। शासकीय कर्मचारियों को भाजपा का एजेन्ट बनाकर काम लिया जा रहा है। 

तंवर ने आगे बताया कि मंत्री लगातार झूंठ बोल रहे है व झूंठी घोषणाएं कर रहे है, योजनाओं का अभी भी भूमिपूजन कर रहे है, जबकि इस समय तो सभी कार्य पूरे हो जाने थे व उनका लोकार्पण होना था। तंवर ने आगे बताया प्रदेश में अराजकता का माहौल है, हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण, डकैती, चोरी आदि घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। नीमच जिले में तो पुलिस का काम केवल अफीम व डोडाचूरा व अन्य मादक पदार्थ की तस्करी पकडने तक सीमित रही गई है। काली कमाई करने के लिए पुलिस खुद मुखबिर बनकर किसानों को अपने जाल में फंसा रही है व मुखबिरों के माध्यम से किसानों से लाखों रुपए की वसूलियां हो रही है। बिजली कंपनी विजिलेंस के नाम पर किसानों का विघुत चोरी व वाल्टेज के कम-ज्यादा होने पर फर्जी केस बनाकर लाखों रुपए वसूल रही है। तंवर ने दावा करते हुए बताया नवम्बर 2023 में कमलनाथ की सकरार बनेगी और आमजन को शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा साथ ही अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार करने वाली इस सरकार से छुटकारा मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE