BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2023, 8:17 pm
BIG NEWS : भाजपा के राज में राशन घोटाला कर उनके कार्यकर्ता खुद का विकास कर रहे है- सत्यनारायण पाटीदार, जावद सहित नीमच जिले की समस्त राशन दुकानों की हो बारीकी से जांच तो सामने आयेगा बडा खाद्यान्न घोटाला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा शासकीय मशीनरी का दुरूपयोग करते हुए विकास यात्रा निकाल रही है, जनता के शासकीय रूपयों को पानी की तरह फिजूल बहाया जा रहा है। यह विकास यात्रा विकास की ना होकर भाजपा नेताओं और उनके जनप्रतिनधियों की विकास यात्रा है जिनका खुद का विकास बीते 18 वर्षो से जोरदार तरीके से हो रहा है। आमजनता को परेशानियों में ढकेलने का काम करने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने स्वयं के विकास के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं का भी किसी न किसी रूप में खूब भला किया है व कर रहे है। जिन भाजपा कार्यकर्ताओं के पास राशन की दुकाने है जिनके वे डीलर है अब वो कार्यकर्ता गरीबो के राशन को डकारते हुए शासन प्रशासन को आर्थिक चूना लगाने को तैयार बैठा है जिसका खामियाजा आमजनता को भुगतना पड रहा है। बीते दिनों जावद विधानसभा में राशन की दुकानों पर खाद्यान्न घोटाला देखने को मिला। जहां पर शिकायत के बाद कलेक्टर ने खाद्य विभाग की टीम का गठन किया जिसने कार्यवाही की जिसमें उन दुकानों पर गेहूं, केरोसीन, शक्कर, नमक, चावल की मात्रा कम पाई गई जिसके चलते दोषियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जावद के पूर्व जनपद अध्यक्ष व काॅंग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार ने कहा कि भाजपा के राज में अनीति और अनियमितताएं निरंतर बड़ती जा रही है। जावद विधानसभा सहित नीमच जिले में अधिकतर राशन दुकानें भाजपा कार्यकर्ताओं को के पास है जिसके वे डीलर है। जहां कई कमियां व्याप्त है और भारी अनियिमतताएं देखने को मिल रही है। बीते दिनों हुई कार्यवाही में जावद विधानसभा के अंतर्गत आने वाले शहनातलाई, अम्बा, ताल क्षेत्रों में राशन की दुकानों पर भारी अनियमितताएं पाई गई। गरीबो का, आमजनता का राशन दुकानों पर कम पाया गया। भाजपा एक और तो विकास यात्रा निकाल रही है वहीं उनके कार्यकर्ता ऐसे अवैध काम करके खुद का विकास कर रहे है।


पाटीदार ने कहा कि भाजपा के राज में उनके नेताओं व जनप्रतिनधियों ने नीमच जिले में भाजपा समर्थित लोगो को कार्यकर्ताओं को अधिकतर राशन की दुकाने संचालित करने हेतु दिलवा रखी है, जो गरीबों का, आमजनता के राशन को डकारने का काम कर रहे है। जावद विधानसभा में मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के संरक्षण चल रही गतिविधियों से हर वर्ग दुखी हो चुका है। किसान परेशान है, आमजनता, मजदूर, आदिवासी परेशान है और अब उनके छर्रे गरीबो का राशन डकारने पर तुले है। उन्होंने कहा कि जब गरीब व्यक्ति राशन लेने के लिए दुकान पर जाता है तो उसे कह दिया जाता है कि राशन खत्म हो गया। राशन बांटने की डेट के 2 दिन बाद ही राशन डीलर राशन खत्म होने की बात कहकर आने वाले लोगों को अगले महीने के लिए टरका देता है। जो जरूरतमंद है उन्हें तो राशन मिल ही नहीं पाता। पहले ही राशन डीलर की दुकानों पर खाद्यान्न समय पर नहीं पहुंचता है और जब पहुंचता है तो 2 दिन में ही राशन डीलर खत्म होने की बात कह देता है और घोटाले को अंजाम देता है। 


पाटीदार ने कहा कि जावद विधानसभा सहित नीमच जिले में स्थित समस्त राशन दुकानों की गंभीरता से जाॅंच की जाये तो अधिकतर दुकानों पर खाद्यान्नों का बड़ा घोटाला मिलेगा। भाजपा के राज में अवैध काम करने वाले, अनीति व अनैतिक काम करने वालों की संख्या बड़ती जा रही है उनके हौंसले बुलंद है और वे बैखौफ शासन प्रशासन को आर्थिक चूना लगाने पर आमादा हो रहे है। उन्हें किसी का कोई डर नहीं जिसके चलते अनैतिक, अवैध गतिविधियां और अनीति बड़ती जा रही है। सत्यनारायण पाटीदार ने कहा कि जावद सहित नीमच जिले में खाद्यान्न का बड़ा घोटाला चल  रहा है। बारीकी से जांच की जाये तो अधिकतर जगह घोटाले मिलेंगे। जावद में हूुई कार्यवाही पर पाटीदार ने कलेक्टर व खाद्यान्न विभाग की सराहना करते हुए उनसे मांग की है जावद विधानसभा सहित नीमच जिले की हर राशन दुकानों की बारीकी से जांच की जाये जिससे कई अनियमितताएं उजागर होगी और बड़ा खाद्यान्न घोटाला सामने आयेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE