BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2023, 4:03 pm
KHABAR : नगर में भाजपा शासन काल में विकास की लंबी फेहरिस्त- भाटी, जीरन विकास यात्रा में द्विपथ-सुंदर पथ का होगा लोकार्पण, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

जीरन। जीरन में विकास यात्रा 22 फरवरी को आएगी। इस दिवस मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार से निर्मित विकास कार्यों को विधायक दिलीप सिंह परिहार जनता को समर्पित करेंगे।

यात्रा प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी ने बताया कि जीरन में टप्पे से लेकर तहसील का रूप दर्शन भाजपा शासन में हुआ है। नगर में प्रमुख रूप से जीरन-बरखेड़ा रोड़, जीरन-सकरानी जागीर, जीरन-अरनिया बोराणा रोड, जीरन-ग्वाल तालाब कनेक्टिविटी के अतिरिक्त सुंदर पथ, द्वि पथ हरकिया खाल टू लेन का निर्माण बीजेपी शासन में किया गया।

भाटी ने कहा कि जीरन में शासकीय महाविद्यालय की शासकीय स्वीकृति और अब इस कार्यकाल में नवीन बिल्डिंग का कार्य प्रगति पर है। भाजपा शासन में जीरन उप  मंडी, तालाब सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन, डोम इत्यादि कार्य हुए और आने भी है। लगभग 720 प्रधानमंत्री आवास बनकर लोग निवासरत है। बायपास की औपचारिकताएं पूर्ण है। कन्या हाई स्कूल, पुलिस स्टेशन नई बिल्डिंग में संचालित हो रहे है, नगर में वार्ड-वार्ड, गली-गली सीसी सड़कें निर्मित है। पंच देवल तक सीसी सड़क निर्मित हो चुकी है। 

भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, महामंत्री किशन अहिरवार, शुभम शर्मा, नगर भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र मुकाती, पार्षदगण अनीता दिलीप सुथार, विनोद जरेरिया, यशोदा मधुसूदन राजोरा, गायत्री बबलू भिलावत, किरण किशन अहिरवार, प्रभा राजेश लक्ष्यकार, संध्या विकास सुथार सहित वरिष्ठ और कनिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ता विकास यात्रा की तैयारी में जुटे हुए है। विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित नेतागण 22 फरवरी को टू लेन का लोकार्पण, तथा लेबोरेटरी, डोम, सीसी सहित अन्य विकास कार्यों का भू पूजन लोकार्पण करेंगे। यात्रा में हितग्राहियों की महती उपस्थिति रहेगी, जहां उन्हे लाभांश, प्रमाण पत्र दिए जायेंगे। सक्रिय स्व सहायता समूह का भी विकास यात्रा में भागीदारी रहेगी। विद्यार्थियों एवं अन्य मेधावियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। मुख्य सभा गणेश मंदिर के यहां प्रस्तावित की गई है।

भाटी ने बताया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा आरंभ की जाने वाली लाड़ली बहना योजना के आरंभ की जानकारी सहित अन्य योजनाओं के विषय में जानकारी आम जनों, बहनों को प्रदाय की जावेगी। समग्र रूप से शासन की लाभकारी योजनाओं को जनता के बीच रखा जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE