BREAKING NEWS
KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2023, 11:51 am
BIG NEWS : काली अंधेरी रात और कांग्रेस नेता, जब पारस कॉलोनी में पहुंचे नकाबपोश बदमाश, फिर जैसे ही डाला पेट्रोल तो... अब सामने आया घटना का सीसीटीवी फुटेज, पढ़े खबर 

Share On:-

जबलपुर। शहर के चेरीताल स्थित पारस कॉलोनी में एक नकाबपोश ने पेट्रोल डालकर कांग्रेस नेता की कार में आग लगा दी। दरअसल वारदात शुक्रवार देर रात की है। जिसका अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें एक नकाबपोश कार के नजदीक पेट्रोल डालते हुए नजर आ रहा है। हालांकि इस मामले में कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश सचिव रितेश अग्रवाल ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन अभी भी नकाबपोश बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

चेरीताल के पारस कालोनी इलाके में खड़ी एक लग्जरी कार में नकाबपोश ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात शुक्रवार देर रात हुई। हालांकि पूरी घटना नजदीक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शनिवार को मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपित फरार है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक पारस कालोनी निवासी रीतेश अग्रवाल मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव है। रीतेश ने अपनी एसयूवी कार एमपी 20 सीडी 7755 शुक्रवार रात घर के बाहर खड़ी की हुई थी। जिसके बाद वे घर चले गए। देर रात लगभग ढाई बजे रीतेश के घर के सामने की गली से एक नकाबपोश उनकी कार के पास पहुंचा था। वह पैदल था। उसने पहले तो कार में पेट्रोल डाला और फिर माचिस लगा दी। जिस कारण कार में आग भड़क उठी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित वहां से बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। बाहर धुआं उठता देख उनके स्वजन की नींद खुली। वह बाहर निकले और कार में लगी आग पर पानी डालकर बुझाया। पहले तो सभी ने समझा कि शार्ट सर्किट या किसी अन्य वजह से दुर्घटना हुई। लेकिन जब वहां के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। तब जाकर वारदात साफ हो गई। बहरहाल पुलिस ने आरोपित पर आगजनी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE