BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2023, 1:37 pm
REPORT : धारड़ी क्षेत्र में कांग्रेस नेता प्रकाश जैन रांका के प्रयास से बीएसएनएल का सर्वे पूर्ण, अब धारड़ी में लगेगा बीएसएनएल का टावर, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता प्रकाश  रांका  जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते आ रहे है । अपनी सहज शैली और तुरंत कार्यवाही के मैनजमेंट के चलते रांका तेजी से क्षेत्र में लोकप्रिय हो रहे है । जावद विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज  इलाको में दूरसंचार सेवा की जरूरत को देखते हुए कांग्रेस नेता रांका ने बीएसएनएल के शीर्ष अधिकारियों से बात की जिसका असर धरातल पर भी दिखने लगा है । 

कांग्रेस नेता रांका ने बताया कि जनसम्पर्क के दौरान मुझे धारड़ी क्षेत्र की जनता ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया था कुछ जागरूक ग्रामीणों ने मुझे दूरसंचार सेवाओ के अभाव के विषय मे भी जानकारी प्रदान की थी । जनहित के विषय को देखते हुए मैंने सबंधित  विभाग के शीर्ष अधिकारियों से बात की जिसका नतीजा अब सामने आने लगा है ।जावद विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में आज संचार सेवाओं का आभव हैं कांग्रेस पार्टी और मेरा यह प्रयास है कि क्षेत्र में एक भी गांव संचार सेवा से अछूता न रहे , विधानसभा क्षेत्र के हर गाँव को उसका हक मिलना चाहिए ।


कांग्रेस नेता रांकाने खेद प्रकट करते हुए कहा कि बड़ा दुःख होता है जब क्षेत्र मे मूलभूत जरूरतों की भी पूर्ति नहीं होती । शिक्षा और शिक्षीत जावद ही इसका उपाय हैं अपने क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए हमे दलगत ओर जातिगत मुद्दों से ऊपर उठकर किसानों, युवाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं के बीच सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के आधार पर जनहित के मुद्दों पर आगे आकर सहयोग करना चाहिए ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE