BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 22, 2023, 3:49 pm
KHABAR : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत लोकतंत्र की जीत है- अमित शर्मा, एमसीडी चुनाव में आप की बनी मेयर, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की मेयर निर्वाचित होने पर आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला संयोजक अमित शर्मा द्वारा आम आदमी पार्टी की जीत को लोकतंत्र की जीत बताया है। 

अमित शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में बहुमत होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी द्वारा आम आदमी पार्टी को मेयर चुनाव में बार-बार सत्ता के दम पर रोकने का प्रयास किया गया। परंतु आम आदमी पार्टी द्वारा उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर उच्चतम न्यायालय की शरण ली और उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार चुनाव कराने पर एवं आम आदमी पार्टी की मेयर निर्वाचित हुई जो सीधे तौर पर लोकतंत्र की जीत है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हमेशा से ही कई राज्यों में बहुमत होने के बावजूद दूसरी पार्टियों को सरकार बनाने से रोकने का प्रयास किया जाता रहा है कई जगह तो भारतीय जनता पार्टी द्वारा सत्ताधारी पार्टी के पार्षद, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों को लालच देकर बहुमत नहीं होने के बावजूद सरकार बना ली जाती है ऐसा ही प्रयास भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिल्ली नगर निगम में मेयर के चुनाव को लेकर किया जा रहा था परंतु आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह एवं अन्य नेताओं की सतर्कता के बदौलत भारतीय जनता पार्टी के मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए और दिल्ली नगर निगम पर आम आदमी पार्टी की मेयर निर्वाचित हुई। 

अमित शर्मा ने आगे बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी और इस हेतु आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान जोर शोर से चल रहा है और आम आदमी पार्टी से बड़ी संख्या में आमजन जुड़ रहे हैं और आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में ही बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और मध्य प्रदेश में भी दिल्ली की तर्ज पर विकास किया जाएगा। आप नेता अमित शर्मा द्वारा आमजन से आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE