BREAKING NEWS
KHABAR : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, भद्रा का साया नहीं,.. <<     खरगोन में फोरलेन निर्माण का स्वागत, लेकिन.. <<     NEWS : अफीम किसानों की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई,.. <<     KHABAR : एमपी में चयनित शिक्षकों का हल्लाबोल,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल के लिए खेल मैदान की जमीन.. <<     KHABAR : नर्सिंग छात्रों के समर्थन में बलाई समाज,.. <<     KHABAR : फोरलेन निर्माण के दौरान प्राचीन दरगाह की.. <<     KHABAR : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली अर्थी.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में इनामी आरोपी की तलाश खत्म,.. <<     KHABAR : आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय में.. <<     BIG NEWS : नीमच में 22 राज्यों से पहुंचे संत-महात्मा,.. <<     केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में छात्र परिषद.. <<     खजुराहो में सीएम डॉ. मोहन यादव का राहुल गांधी.. <<     KHABAR : मंदिर परिसर में अतिक्रमण और तोड़फोड़ का.. <<     अमलाई पुलिस का 'मिशन बिछिया जंगल',मालवाहक.. <<     महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा.. <<     बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2023, 6:22 pm
KHABAR : अटल बिहारी वाजपेई झुग्गी बस्ती के बच्चों को अपनी पाठशाला के तहत बाल संरक्षण और बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन द्वारा अटल बिहारी वाजपेई बस्ती के बच्चों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया। संस्था बस्ती के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का निरंतर कार्य कर रही हैं। 

इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी ने कहा कि छोटी-छोटी खुशियां पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कराहट देखते ही मन प्रसन्न हो जाता है। मानव जीवन में जीने का अधिकार हम सभी को है, इसी उद्देश्य को लेकर शहर की सामाजिक चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन संस्था ने आज अटल बिहारी वाजपेई झुग्गी बस्ती में भी अपनी पाठशाला का शुभारंभ किया गया। यहां निवासरत छोटे नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपनी पाठशाला के तहत खुले आसमान के नीचे शिक्षा के साथ उन्हें स्वस्थ स्वच्छ जीवन जीने की शिक्षा प्रदान कर बच्चों के जीवन को खुशहाल बनाने में संस्था के सभी सदस्य नि:स्वार्थ भाव से सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। आज संस्था सदस्यों द्वारा सभी बच्चों को गुड हेबीट एवं बेड हेबीट के बारे में बताया। सभी बच्चों को शिक्षा का ज्ञान देते हुए स्वस्थ जीवन जीने के लिए संदेश दिया कि रोजाना सुबह उठकर अपने दांतों की सफाई हेतु ब्रश करना चाहिए स्वस्थ, स्वच्छ रहने के लिए रोजाना स्नान करना चाहिए, समय-समय पर खेल खुद के साथ ही पढाई पर ध्यान देना चाहिए, ताकि आने वाले समय में हम खुशहाल जीवन जी सकें। इस अवसर संस्था की योगिता यादव ने सभी बच्चों से हाथ धोने आदि की समझाइश दी। कक्षा के बाद सभी बच्चों को पौष्टिक पुलाव दीया। 

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अनूप चौधरी, उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी, संस्था सदस्य दीपा चौहान, जया सोनी, दिलीप गायरी, गौरव शर्मा, पूजा मिश्रा, योगिता यादव, राहुल सिंह, बस्ती वासी एवं नन्हे मुन्ने बच्चे आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था सदस्य तनमय अग्रवाल ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE