BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2023, 7:32 pm
BIG NEWS : विकास तो किए नहीं, पर सरकारी मशीनरी के दम पर चुनाव यात्रा निकाल रही भाजपा- ओम दीवान, विकास यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता ने लगाए आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। तोड़फोड़ कर प्रदेश में सरकार बनाने वाली भाजपा के विकास सिर्फ घोषणाओं तक सिमित रहे हैं। विकास तो किए नहीं लेकिन जनता को बरगलाने के लिए सरकारी मशीनरी के दम पर भाजपा चुनाव यात्रा निकाल रही है। 
यह आरोप कांग्रेस नेता ओम दीवान ने लगाया है। उन्होंने कहा कि नीमच विधानसभा और नगरपालिका नीमच में लंबे समय से भाजपा काबिज है, लेकिन न तो शहर का समुचित विकास हो पाया और न ही विधानसभा क्षेत्र के विकास में भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने गंभीरता दिखाई। दीवान ने कहा कि अगर विकास किए होते, तो विकास यात्रा निकालने की जरूरत नहीं पड़ती और वह भी सरकारी मशीनरी के दम पर। 

दीवान ने आरोप लगाया कि नीमच में विकास के नाम पर नीमच की सुविधाएं और सौगातों को छिनने का काम किया है। हालात यह है कि ताजा उदाहरण नीमच की एनसीसी बटालियन का है, जिसे भाजपा के सांसद सुधीर गुप्ता नीमच से छीन कर मंदसौर ले गए और नीमच जिले के मंत्री और विधायक कुछ नहीं कर पाए। जैसे गुंगी गुडिया बन चुके हो। उन्हें तो नीमच से छीनती सौगातों से कुछ नहीं लेना है। 

कांग्रेस नेता ओम दीवान ने कहा कि बात नीमच शहर की करें तो बीते 5 वर्ष से भाजपा नेता शहर की जनता को बंगला-बगीचा समस्या सुलझाने के नाम पर सिर्फ बरगलाने का काम कर रहे हैं। हालात यह है कि 2017 में लागू किया गया व्यवस्थापन मसौदा भी बंगला-बगीचा समस्या की तरह मक्कड़जाल बन चुका है। इधर भाजपा की नगरपालिका ने उलुल झुलुल प्रोसेडिंग लिखकर शहर में लीज नवीनीकरण के प्रकरणों को भी उलझा दिया है। इसके अलावा गरीबों के लिए बनाए जाने वाले पीएम आवास फ्लेट में भी गरीबों के साथ छल किया गया है। पहले 600 गरीब परिवारों को आवास मुहैया कराने के सब्जबाग दिखाए गए और उसके बाद योजना को सरेंडर कर अब 144 परिवार को ही आवास उपलब्ध कराने की बाते कही जा रही है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब योजना सरेंडर ही करना थी, तो क्यों गरीबों को सपने दिखाए गए कि उनका आवास का सपना भाजपा सच करेंगी। 

दीवान ने कहा कि जो विधानसभा और शहर में विकास यात्रा निकाल रहे हैं, वे अपने निवास क्षेत्र नीमच सिटी का विकास नहीं करवा पाए। स्थिति यह है कि जिस दिन शहर के नीमच सिटी क्षेत्र में विकास यात्रा शुरू की गई थी, उस दिन नीमच सिटी की जनता को बरगला ने के नाम पर खराब और गड्ढों भरी सड़कों पर पेंचवर्क के थेगले लगा कर सड़कों को सुधारने की इतिश्री की गई। दीवान ने कहा कि भाटखेड़ा से डुंगलावदा तक के शहरी हाईवे को देख लो, जनता वर्षो से सड़क निर्माण की मांग कर रही है, लेकिन हर बार जनता को लॉलीपॉप पकड़ा दिया जाता है कि सुधार रहे हैं। वर्तमान में हालात यह है कि टेंडर प्रक्रिया में सड़क को उलझा रखा है। 

दीवान ने कहा कि शहर हाईवे पर ग्वालटोली पुलिस भी बीते एक वर्ष से खुदी पड़ी लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन हमारे नेताजी को विकास यात्रा से फुरसत कहा है, जो जनता की समस्या समझे। उन्हें तो माला पहना दो और भाषण दिलवा दो यही चाहिए। अगर कोई विकास के सवाल पूछ ले तो नेताजी रास्ता ही बदल देते हैं, जैसा बीते दिनों ग्राम देविया ग्वाल में हुआ। जनता के सवालों से परेशान होकर नेताजी का कारवां राजस्थान के रास्ते अपनी मंजिल तक पहुंचा। दीवान ने कहा कि विकास के नाम सरकारी यात्रा निकाली जा रही है। ताकि जनता आक्रोश व्यक्त करें, तो सरकारी अधिकारी मामले में संभाल ले।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE