BREAKING NEWS
KHABAR : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, भद्रा का साया नहीं,.. <<     खरगोन में फोरलेन निर्माण का स्वागत, लेकिन.. <<     NEWS : अफीम किसानों की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई,.. <<     KHABAR : एमपी में चयनित शिक्षकों का हल्लाबोल,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल के लिए खेल मैदान की जमीन.. <<     KHABAR : नर्सिंग छात्रों के समर्थन में बलाई समाज,.. <<     KHABAR : फोरलेन निर्माण के दौरान प्राचीन दरगाह की.. <<     KHABAR : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली अर्थी.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में इनामी आरोपी की तलाश खत्म,.. <<     KHABAR : आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय में.. <<     BIG NEWS : नीमच में 22 राज्यों से पहुंचे संत-महात्मा,.. <<     केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में छात्र परिषद.. <<     खजुराहो में सीएम डॉ. मोहन यादव का राहुल गांधी.. <<     KHABAR : मंदिर परिसर में अतिक्रमण और तोड़फोड़ का.. <<     अमलाई पुलिस का 'मिशन बिछिया जंगल',मालवाहक.. <<     महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा.. <<     बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2023, 8:00 pm
NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन युवा शाखा जिला इकाई कार्यकारिणी घोषित, केंद्रीय मंत्री का समाजजनों ने किया स्वागत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आईएम सेठिया, संभाग प्रभारी दामोदर अग्रवाल, जिला महासभा जिलाध्यक्ष सुनील जागेटिया, जिला महामंत्री नितेश सेठिया, युवा शाखा प्रदेश अध्यक्ष जेडी माहेश्वरी, प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र बाघमार कपासन, प्रदेश मंत्री दीपक अग्रवाल बेगूं की संयुक्त सहमति से जिलाध्यक्ष हेमंत डांगी ने जिला वैश्य फेडरेशन की युवा शाखा की जिला कार्यकारिणी घोषित की।

जिला महामंत्री निलेश बल्दवा ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष लव पोखरना राशमी, विनोद पितलिया बड़ीसादड़ी, निलेश चेचानी बेगूं, चंदन जैन चित्तौड़गढ़, मुकेश सिरोया कपासन, श्याम सुंदर मुंदडा निंबाहेड़ा, अंकित गट्टानी, आकाश नाहर चित्तौड़गढ़, जिलामंत्री रजनीश विजयवर्गीय चित्तौड़गढ़, ललित पोखरना चित्तौड़गढ़, प्रहलाद डाड़ चित्तौड़गढ़, देवेंद्र सोमानी कपासन, अभिषेक पोरवाल निकुंभ, पवन दक बेगूं, कोषाध्यक्ष मुकेश मालू बांसी, सांस्कृतिक मंत्री कमल अग्रवाल, अखिलेश बसेर, मनीष बांगड़ चित्तौड़गढ़, विधि सलाहकार एडवोकेट दिलीप तोतला, एडवोकेट रत्नेश बोहरा चित्तौड़गढ़, एडवोकेट हर्षद डूंगरवाल निम्बाहेड़ा, एडवोकेट भरत लड्ढा बानसेन, आईटी प्रभारी नितेश लड्ढा चित्तौड़गढ़, संयुक्त मंत्री सत्यनारायण विजयवर्गीय, अंकित सुराणा, नीरज लड्ढा चित्तौड़गढ़ को बनाया गया।

जिलाध्यक्ष डांगी ने बताया कि वैश्य फेडरेशन की युवा शाखा द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान के साथ सामाजिक, व्यापारिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से मजबूत करने हेतु कार्य योजना बनाकर के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कार्यकारिणी का विस्तार, तहसील इकाई कार्यकारिणी की शीघ्र घोषणा की जाएगी।

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के चित्तौड़गढ़ आगमन पर गुरुवार सायं इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में वैश्य फेडरेशन जिला महासभा जिलाध्यक्ष सुनील जागेटिया, जिला महामंत्री नितेश सेठिया, युवा शाखा के जिलाध्यक्ष हेमंत डांगी, जिला महामंत्री निलेश बल्दवा, विनोद पितलिया, निलेश चेचानी, राहुल मेहता, आकाश नाहर, नीरज लढ्ढा आदि कई पदाधिकारियों द्वारा वैश्य समाज के केंद्रीय मंत्री का मेवाड़ी पगड़ी पहना, उपारना ओढ़ा, पुष्पगुच्छ के साथ विजय स्तम्भ प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE