BREAKING NEWS
KHABAR : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, भद्रा का साया नहीं,.. <<     खरगोन में फोरलेन निर्माण का स्वागत, लेकिन.. <<     NEWS : अफीम किसानों की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई,.. <<     KHABAR : एमपी में चयनित शिक्षकों का हल्लाबोल,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल के लिए खेल मैदान की जमीन.. <<     KHABAR : नर्सिंग छात्रों के समर्थन में बलाई समाज,.. <<     KHABAR : फोरलेन निर्माण के दौरान प्राचीन दरगाह की.. <<     KHABAR : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली अर्थी.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में इनामी आरोपी की तलाश खत्म,.. <<     KHABAR : आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय में.. <<     BIG NEWS : नीमच में 22 राज्यों से पहुंचे संत-महात्मा,.. <<     केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में छात्र परिषद.. <<     खजुराहो में सीएम डॉ. मोहन यादव का राहुल गांधी.. <<     KHABAR : मंदिर परिसर में अतिक्रमण और तोड़फोड़ का.. <<     अमलाई पुलिस का 'मिशन बिछिया जंगल',मालवाहक.. <<     महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा.. <<     बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2023, 8:07 pm
NEWS : पर्याप्त मानव शक्ति व संसाधन के होते हुए ठेका प्रथा से निगम को घाटा, विद्युत निगमों की ठेका प्रथा बंद करने की मांग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । विद्युत निगमों में ठेका प्रथा बंद करने की मांग को लेकर अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ चित्तौड़गढ़ द्वारा अध्यक्ष सीताराम जाट के नेतृत्व में विभिन्न उपखण्ड कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया।

दिये ज्ञापन में बताया कि निगम को निरंतर घाटा देने वाले ठेकों से विद्युत निगम डूबने के कगार पर है। विद्युत निगमों में पर्याप्त संसाधन, मानव शक्ति उपलब्ध होने के बावजूद अनुपयोगी व घाटा देने वाले ठेके दिये जाने से घाटे में बढ़ोतरी व डूबने की कगार का हवाला देते हुए बताया कि मीटर पठन, सर्वे का ठेके सहित जीएसएस रखरखाव, बिल प्रिटिंग, हेल्प डेस्क, लिफ्टर (ट्रोला), एफआरटी आदि ठेके निरस्त करते हुए निगमों में उपलब्ध मानवशक्ति, संसाधनों का उपयोग किये जाने व उद्योग को बचाने की मांग की गई।

इस अवसर पर करूणेश बंसल, नारायण कुमावत, सुरेश गाडरी, नवीन शर्मा, कुलदीप छीपा, नितिन जांगिड़, लोकेश कुमावत, ज्योति प्रकाश चिमनानी, रामलाल रायका, देवीलाल सालवी, राजेश मीणा, बुद्धाराम, अभय बोहरा, अनिल छीपा, अनिल रामनानी, राजमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE