BREAKING NEWS
KHABAR : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, भद्रा का साया नहीं,.. <<     खरगोन में फोरलेन निर्माण का स्वागत, लेकिन.. <<     NEWS : अफीम किसानों की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई,.. <<     KHABAR : एमपी में चयनित शिक्षकों का हल्लाबोल,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल के लिए खेल मैदान की जमीन.. <<     KHABAR : नर्सिंग छात्रों के समर्थन में बलाई समाज,.. <<     KHABAR : फोरलेन निर्माण के दौरान प्राचीन दरगाह की.. <<     KHABAR : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली अर्थी.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में इनामी आरोपी की तलाश खत्म,.. <<     KHABAR : आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय में.. <<     BIG NEWS : नीमच में 22 राज्यों से पहुंचे संत-महात्मा,.. <<     केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में छात्र परिषद.. <<     खजुराहो में सीएम डॉ. मोहन यादव का राहुल गांधी.. <<     KHABAR : मंदिर परिसर में अतिक्रमण और तोड़फोड़ का.. <<     अमलाई पुलिस का 'मिशन बिछिया जंगल',मालवाहक.. <<     महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा.. <<     बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2023, 8:20 pm
KHABAR : रोटरी कैंट ने मनाया रोटरी अंतरराष्ट्रीय 118 वाॅ स्थापना दिवस, वृद्धा आश्रम एवं मुक-बधिर बच्चों के बीच बांटी खुशियाँ, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रोटरी क्लब नीमच कैंट ने रोटरी अंतरराष्ट्रीय 118 वाॅ स्थापना दिवस 23 फरवरी को रेड क्रॉस में संचालित वृद्धा आश्रम एवं मुक-बधिर बच्चों के बीच में सेवा कार्यों के साथ मनाया। 

सर्वप्रथम रोटरी के जनक पॉल हैरिस को याद करते हुए अध्यक्ष मुकेश बाहेती ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रोटरी क्लब का गठन 23 फरवरी 1905 शिकागो शहर में पाँल हैरिस द्वारा किया गया। जिसका नाम रोटरी क्लब रखा गया और भारत में रोटरी इंटरनेशनल द्वारा प्रथम रोटरी क्लब का गठन वर्ष 1919 में 20 गैर भारतीय सदस्यों द्वारा किया गया। वर्ष 1921 में स्वर्गीय एससी रुद्रा कोलकाता में पहले भारतीय रोटरी क्लब के सदस्य बने और गौरव प्राप्त हुआ। भारत में 4060 रोटरी क्लब के माध्यम से 15500 रोटेरियन सेवा के कार्य कर रहे है, उनमें से एक है रोटरी क्लब नीमच कैंट भी निरंतर कई सेवा कार्य करते चली आ रही है। 

मुकेश बाहेती ने कहा कि रोटरी अंतरराष्ट्रीय 118 वाॅ स्थापना दिवस की खुशी को वृद्धा आश्रम में निवासरत बुजुर्ग एवं मुक-बधिर बालिकाओं के बीच रोटेरियन साथियों ने बांटी। 

कार्यक्रम में अध्यक्ष मुकेश बाहेती, सचिव प्रदीप ओसवाल, संस्थापक अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, नरेंद्र नलवाया, सुरेश सैनी, कांतिलाल भंसाली, चंचल बाहेती, विकास जैन जीटी, राजेश तिवारी, मयंक जयसवाल, गोपाल गर्ग के साथ अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE