BREAKING NEWS
KHABAR : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, भद्रा का साया नहीं,.. <<     खरगोन में फोरलेन निर्माण का स्वागत, लेकिन.. <<     NEWS : अफीम किसानों की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई,.. <<     KHABAR : एमपी में चयनित शिक्षकों का हल्लाबोल,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल के लिए खेल मैदान की जमीन.. <<     KHABAR : नर्सिंग छात्रों के समर्थन में बलाई समाज,.. <<     KHABAR : फोरलेन निर्माण के दौरान प्राचीन दरगाह की.. <<     KHABAR : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली अर्थी.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में इनामी आरोपी की तलाश खत्म,.. <<     KHABAR : आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय में.. <<     BIG NEWS : नीमच में 22 राज्यों से पहुंचे संत-महात्मा,.. <<     केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में छात्र परिषद.. <<     खजुराहो में सीएम डॉ. मोहन यादव का राहुल गांधी.. <<     KHABAR : मंदिर परिसर में अतिक्रमण और तोड़फोड़ का.. <<     अमलाई पुलिस का 'मिशन बिछिया जंगल',मालवाहक.. <<     महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा.. <<     बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2023, 1:29 pm
KHABAR : सिमरोल प्राचार्या विमुक्ता शर्मा की पेट्रोल डालकर की गई हत्या के विरोध में उतरा सकल ब्राह्मण समाज, कलेक्टोरेट पहुंचकर सौंपेगा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 20 फरवरी 2023 को गुरु शिष्य परंपरा को शर्मसार करते हुए सिमरोल कॉलेज की प्राचार्या विमुक्ता शर्मा पर पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव द्वारा अमानवीय तरीके से पेट्रोल डालकर कालेज परिसर में जिंदा जलाकर जान से मारने का जो दरिंदगी भरा कृत्य करा गया उसकी सकल ब्राह्मण समाज नीमच निंदा करते हुए भर्त्सना करता है। संपूर्ण समाज इस विषम परिस्थिति में विमुक्ता शर्मा के परिजनों के साथ है।
सम्पूर्ण मानवता को कलंकित करने के इस जघन्य कृत्य के विरोध में नीमच के समस्त नागरिको से विनम्र निवेदन है कि मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन पत्र 27 फरवरी सोमवार को दोपहर 3.30 देने के लिये भारत माता चौराहे पर एकत्रित हो तत्पश्चात शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।
ज्ञापन के माध्यम से उक्त अमानुषिक कृत्य के लिए अपराधी आशुतोष श्रीवास्तव को कठोर से कठोर तम धाराओं में केस दर्ज कर उपरोक्त आरोपी को मृत्युदंड की सजा दिलवाने का अनुरोध करा जाएगा।
ज्ञात रहे उपरोक्त आरोपी ने पूर्व में कॉलेज परिसर में ही कर्मचारी के साथ भी चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद यह परिलक्षित है कि यह आरोपी समाज में रहने की स्थिति में नहीं है। समाज को इससे बचाने के लिए कठोरतम सजा जो की मृत्यु दंड के रूप में ही हो सकती है इसे दी जाना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से हम सभी मुख्यमंत्री से यही मांग करेंगे। यह जानकारी सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति नीमच के सचिव एड. दीपक शर्मा ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE