BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जय परशुराम के जयकारों से गूंजा नगर, निकला.. <<     NEWS : अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव में 105.. <<     NEWS : प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप, हीट-वेव को.. <<     KHABAR : संस्था सजग के तत्वाधान में 13वां रक्तदान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप सिंह गुर्जर के.. <<     REPORT : लोकसभा चुनावा 2024 के तहत जारी हुआ आदेश, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जीरन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने किया सामग्री वितरण स्थल का.. <<     NEWS : सुपात्र दान की महिमा अपरम्पार है- आचार्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर दिनेश जैन पहुंचे अल्हेड,.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 06 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित.. <<     BIG REPORT : मंदसौर कलेक्टर ने ली मतदान दिवस से 72.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव के तहत नीमच जिले के गांव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2023, 3:37 pm
KHABAR : जैन भवन में विशेष धार्मिक प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित, साध्वी हर्षप्रिया श्रीजी ने कहा- पाप के परिणाम से नहीं पाप से डरे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पाप करते समय पीठ थपथपाने वाले बहुत मिलते हैं, लेकिन जब पाप अपना फल दिखाता है तब कोई सामने देखने के लिए भी तैयार नहीं होता है। पाप चाहे व्यक्ति अकेले में कर लें, लेकिन फल तो सबके सामने ही मिलता है। व्यक्ति पाप के परिणाम से नहीं पाप से डरे। 
यह बात साध्वी मुक्ति प्रिया श्रीजी महाराज साहब के सानिध्य में साध्वी हर्ष प्रिया श्रीजी महाराज साहब ने कही। वे श्री जैन श्वेतांबर भीड़भंजन पाश््रवनाथ मंदिर ट्रस्ट श्री संघ नीमच के तत्वावधान में मिडिल स्कूल मैदान के समीप जैन भवन में आयोजित धर्म प्रवचन श्रृंखला में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में क्या लिखा है यह विद्यार्थी स्वयं जानता है, लेकिन जब परीक्षा परिणाम आता है तो सारी दुनिया जान जाती है। छुप-छुपकर किए गए लेकिन पाप कर्म रो-रो कर 1 दिन व्यक्ति को जरूर फल भोगना पड़ते हैं। पाप में जितना मजा होगा उसकी सजा भी उतनी ही भयंकर होती है। इसलिए सदैव ऐसा कोई पाप कर्म नहीं करें जिसके परिणाम में हमें आंसू बहाने पड़े। पाप कर्म से पाप फल की सजा बढ़ती है। मंदिर जाने धार्मिक पुण्य पुरुषार्थ करने से पाप कर्म की सजा कमजोर होती है। पुण्य बढ़ता है। जीवन में दुख आए तो भी धर्म नहीं छोड़ना चाहिए। हम धर्म की राह पर चलेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा। परमात्मा और धर्म के पुण्य कर्म निस्वार्थ भाव से करें तो फल ज्यादा मिलता है। बिन मांगे उच्च फल मिलते हैं। परमात्मा को भी कर्मों का फल भोगना पड़ा था। मानव तो तुच्छ प्राणी है। कर्म गलत होंगे तो परमात्मा सजा देते हैं जिस प्रकार क्रिकेट खिलाड़ी आउट होता है तो एंपायर का पुत्र हो तो भी गलत खेल खेलने पर आउट देना ही होता है। इसी प्रकार संसार में रहते हुए पाप कर्म करते हैं तो फल की सजा मिलती ही है चाहे वह तीर्थंकर ही क्यों ना हो। अपने कर्म का परिणाम इस जन्म में भी मिल सकता है और अगले किसी अन्य जन्म में भी मिल सकता है। इसलिए सदैव पुण्य कर्म करते रहना चाहिए। पुण्य कर्म का फल कभी निष्फल नहीं जाता है। वह मिलता ही है। भीष्म पितामह द्वारा 73 वें जन्म में राजकुमार रहते हुए एक बार टिड्डे को कांटा लगा कर आनंद लिया था तो उसकी सजा बाणों की सय्या के रूप में मिली। पाप का कई गुना फल सजा के रूप में देता है। पुण्य कर्म भी सजा को कई गुना कम कर देता है। व्यक्ति यदि व्यापार में गलत कार्य करता है तो उसकी सजा उसे अकेले ही मिलती है परिवार को नहीं।
श्री जैन श्वेतांबर भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट श्री संघ नीमच के सचिव अध्यक्ष अनिल नागौरी, सचिव मनीष कोठारी ने बताया कि मिडिल स्कूल मैदान के समीप जैन  भवन में प्रतिदिन 9ः15 बजे साध्वी मुक्ति प्रिया श्रीजी महाराज साहब के सान्निध्य में साध्वी हर्ष प्रिया श्रीजी साध्वी शिवम प्रिया श्रीजी आदि ठाणा 10 के धार्मिक प्रवचन आयोजित किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE