नीमच। अग्रवाल महिला क्लब बघाना के चुनाव बालाजी धाम बघाना परिसर में सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुए, जिसमें पुष्पा मित्तल एमएम अध्यक्ष, सचिव किरण खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष माला गोयल, उपाध्यक्ष दुर्गा खंडेलवाल, सहसचिव सुमन बिंदल, कार्यकारिणी सदस्य संगीता गर्ग, किरण बिंदल, सरिता सिंहल, मधु बिंदल, मंजू बिंदल, किरण गोयल, उषा गोयल आदि को निर्वाचित किया गया। उपरोक्त कार्यकारिणी को अध्यक्ष पुष्पा मित्तल ने बताया कि सभी अपनी-अपनी कार्य योजना बनाकर संगठन के माध्यम से सेवा प्रकल्प की कार्य योजना पर कार्य करें और संगठन को मजबूती प्रदान करें। शीघ्र ही आगामी त्यौहार उत्सव आदि कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया जाएगा।