BREAKING NEWS
KHABAR : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, भद्रा का साया नहीं,.. <<     खरगोन में फोरलेन निर्माण का स्वागत, लेकिन.. <<     NEWS : अफीम किसानों की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई,.. <<     KHABAR : एमपी में चयनित शिक्षकों का हल्लाबोल,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल के लिए खेल मैदान की जमीन.. <<     KHABAR : नर्सिंग छात्रों के समर्थन में बलाई समाज,.. <<     KHABAR : फोरलेन निर्माण के दौरान प्राचीन दरगाह की.. <<     KHABAR : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली अर्थी.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में इनामी आरोपी की तलाश खत्म,.. <<     KHABAR : आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय में.. <<     BIG NEWS : नीमच में 22 राज्यों से पहुंचे संत-महात्मा,.. <<     केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में छात्र परिषद.. <<     खजुराहो में सीएम डॉ. मोहन यादव का राहुल गांधी.. <<     KHABAR : मंदिर परिसर में अतिक्रमण और तोड़फोड़ का.. <<     अमलाई पुलिस का 'मिशन बिछिया जंगल',मालवाहक.. <<     महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा.. <<     बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2023, 6:00 pm
KHABAR : कृति की व्यंजन प्रतियोगिता में अंशिता चौधरी ने बनाई हरे चने की रसमलाई, दीपिका ने   क्रिस्पी अप्पे व दिया खेमवानी ने बनाए लजीज पकवान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संस्था कृति द्वारा भरत जाजू एवं स्नेहलता जाजू की वैवाहिक वर्षगांठ पर होने वाली प्रतिवर्ष की व्यंजन प्रतियोगिता में इस वर्ष हरे चने पर आधारित व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में हरे चने की रसमलाई बनाकर अंशिता चौधरी प्रथम, क्रिस्पी अप्पे बनाकर दीपिका जोगनिया द्वितीय, हरे चने की गुझिया बनाकर दिया खेमवानी तृतीय स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में लगभग 30 तरह के व्यंजन बनाये गये। पुरस्कार वितरण अनिता डबकरा अन्तर्राष्ट्रीय फैम फैशन डिजाइनर के हाथों वितरण किये गये। प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. हीना हरित, रश्मि ठाकुर, पुष्पलता सक्सेना थीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. माधुरी चौरसिया ने किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. निर्मला उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर महिलाओं के लिये एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सभी विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कृति के अध्यक्ष भरत जाजू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। आभार सचिव कमलेश जायसवाल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रकाश भट्ट, ओमप्रकाश चौधरी, रघुनंदन पाराशर, मुकेष्श कासलीवाल, सत्येन्द्र सिंह राठौड, डॉ. अक्षय पुरोहित, राजेश जायसवाल, श्याम थोरेचा, जगदीश लोंगड, बाबूलाल गौड, रेणुका व्यास, कैलाश बाहेती, किशोर जेवरिया, डॉ. पृथ्वी सिंह वर्मा आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE