BREAKING NEWS
KHABAR : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, भद्रा का साया नहीं,.. <<     खरगोन में फोरलेन निर्माण का स्वागत, लेकिन.. <<     NEWS : अफीम किसानों की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई,.. <<     KHABAR : एमपी में चयनित शिक्षकों का हल्लाबोल,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल के लिए खेल मैदान की जमीन.. <<     KHABAR : नर्सिंग छात्रों के समर्थन में बलाई समाज,.. <<     KHABAR : फोरलेन निर्माण के दौरान प्राचीन दरगाह की.. <<     KHABAR : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली अर्थी.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में इनामी आरोपी की तलाश खत्म,.. <<     KHABAR : आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय में.. <<     BIG NEWS : नीमच में 22 राज्यों से पहुंचे संत-महात्मा,.. <<     केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में छात्र परिषद.. <<     खजुराहो में सीएम डॉ. मोहन यादव का राहुल गांधी.. <<     KHABAR : मंदिर परिसर में अतिक्रमण और तोड़फोड़ का.. <<     अमलाई पुलिस का 'मिशन बिछिया जंगल',मालवाहक.. <<     महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा.. <<     बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2023, 6:36 pm
KHABAR : नीमच में विकास यात्रा के साथ चला स्वच्छता अभियान, नगर पालिका के त्वरीत कार्य की नागरिकों ने की सराहना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शनिवार 25 फरवरी को नीमच में विकास यात्रा का अंतिम दिन था। शनिवार को भारत माता चौराहा (फोरजीरो) से विधायक दिलीप सिंह परिहार तथा नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा सहित अन्य अतिथिगणों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई विकास यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टाउन हॉल पहंुची। जहां विभिन्न कार्यक्रमों के साथ विकास यात्रा का समापन हुआ। अंतिम दिन की विकास यात्रा में जहां नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर विकास यात्रा वाले मार्ग को फुलों से सरोबार कर दिया, वहीं नगरपालिका के स्वास्थ्य अमले ने नपाध्यक्ष चौपड़ा के मार्गदर्शन व मुख्य नगरपालिका अधिकारी गरिमा पाटीदार के नेतृत्व में विकास यात्रा के साथ-साथ स्वच्छता अभियान चलाकर नागरिकों का दिल जीत लिया। इसी प्रकार नीमच शहर में 10 फरवरी से प्रारंभ हुई विकास यात्रा में हर बार नगरपालिका के स्वच्छता अमले ने जागरूता के परिचय देते हुए अविलंब स्वच्छता अभियान चलाया और जिस-जिस मार्ग से विकास यात्रा निकली उस मार्ग पर साफ-सफाई कर जनता का दिल जीत लिया। 
आगे-आगे विकास यात्रा, पीछे-पीछे स्वच्छता टीम- 
अंतिम दिन की विकास यात्रा की विशेषता यह रही कि आगे-आगे विकास यात्रा चल रही थी और उसके पीछे-पीछे नपा के स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल की अगुवाई में नपा के स्वच्छता मित्रों की टीम चल रही थी जो विकास यात्रा के स्वागत में सड़कों पर बिखरे फुल व आतिशबाजी के कचरे को हाथों हाथ उठाते चल रही थी। स्वच्छता के मामले में नपा की इस त्वरित कार्यवाही की हर शख्स प्रशंसा कर रहा था और कह रहा था कि अगर स्वच्छता को लेकर नगरपालिका इसी प्रकार जागरूक रही तो निश्चित ही स्वच्छता सर्वेक्षण में नीमच शहर इस बार काफी अच्छी पायदान पर होगा। स्वच्छता मामले में इस त्वरित कार्यवाही को अंजाम देने में स्वच्छता निरीक्षक अशोक अहीर, भारत सिंह भारद्वाज, भेरूलाल अहीर, देवानंद तोडे, गेग प्रभारी अविनाश घेंघट व स्वच्छता पर्यवेक्षकों व स्वच्छता मित्रों का सहयोग सराहनिय रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE