BREAKING NEWS
KHABAR : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, भद्रा का साया नहीं,.. <<     खरगोन में फोरलेन निर्माण का स्वागत, लेकिन.. <<     NEWS : अफीम किसानों की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई,.. <<     KHABAR : एमपी में चयनित शिक्षकों का हल्लाबोल,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल के लिए खेल मैदान की जमीन.. <<     KHABAR : नर्सिंग छात्रों के समर्थन में बलाई समाज,.. <<     KHABAR : फोरलेन निर्माण के दौरान प्राचीन दरगाह की.. <<     KHABAR : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली अर्थी.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में इनामी आरोपी की तलाश खत्म,.. <<     KHABAR : आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय में.. <<     BIG NEWS : नीमच में 22 राज्यों से पहुंचे संत-महात्मा,.. <<     केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में छात्र परिषद.. <<     खजुराहो में सीएम डॉ. मोहन यादव का राहुल गांधी.. <<     KHABAR : मंदिर परिसर में अतिक्रमण और तोड़फोड़ का.. <<     अमलाई पुलिस का 'मिशन बिछिया जंगल',मालवाहक.. <<     महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा.. <<     बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2023, 7:59 pm
KHABAR : जाजूसागर बाँध में हो रही पानी की चोरी और डूब क्षेत्र में अवैध खेती पर कार्यवाई को लेकर सिसोदिया ने उठाया मुद्दा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जीरन तहसील के गांव बरखेड़ा गुर्जर के राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि मैं नीमच जिला प्रशासन तथा नगर पालिका नीमच के जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं कि मेरे द्वारा हर्कियाखाल स्थित जाजू सागर बांध की लगभग 2000 बीघा से अधिक डूब भूमि पर अवैध रूप से की जा रही खेती नष्ट करते हुए उक्त शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने तथा पूरी डूब भूमि की नपती करते हुए इसके सीमांकन करने संबंधी शिकायत सीएम हेल्पलाईन नम्बर 181 पर की गई थी।

परन्तु लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी मेरे द्वारा की गई उक्त शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई अभी तक नही की गई है उल्टे नगर पालिका नीमच के जिम्मेदारों द्वारा इन अतिक्रमणकर्ताओं को संरक्षण प्रदान करते हुए इस जाजुसगर बांध से  लगातार पानी और पानी की खुले आम चोरी करवाई जा रही है और मुझे अपनी इस 181 वाली शिकायत को वापस लेने हेतु डेम प्रभारी अशोक अहीर द्वारा मेरे इसी मोबाईल नंबर पर कॉल करते हुए दबाव बनाया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त सीएमओ तथा डेम प्रभारी द्वारा जो भी पानी चोरी पकड़ने की कार्रवाइयाँ की जा रही हैं वो महज़ दिखावटी और पूर्व सुनियोजित तरीक़े से अवैध खेती करने वालोँ से साँठ-गाँठ कर की जा रही हैं। मुझे डेम प्रभारी द्वारा स्वयँ कॉल कर यह बोला गया कि ये फसल कट जाने दो और अपनी उक्त 181 वाली शिकायत को उठा लो।

इसी प्रकार मेरे द्वारा वर्ष 2021 तथा 2022 में भी इसी 181 पर जाजू सागर बांध डूब भूमि से अतिक्रमण वाली खेती बंद करवाने और पानी बिजली चोरी को रोकने की शिकायत की गई थी परंतु मौजूदा सीएमओ सीपी राय द्वारा मुझ पर पुलिस में झूठा मुकद्दमा दर्ज करवाने औऱ जेल भिजवाने जैसा दबाव बना कर मेरी शिकायत को बंद करवा दिया गया था।

मेरा पुनः नीमच जिला प्रशासन तथा नगर पालिका नीमच के जिम्मेदारों सहित नीमच की आम जनता और मीडिया से गुजारिश है कि इस प्रकार की अवैध खेती को अविलंव नष्ट करवाते हुए नीमच को मिलने वाले पेयजल की चोरी को रोकने में मेरा सहयोग करें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE