BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2023, 10:39 am
NEWS : बहुमंजिला इमारत में रहवासी के साथ राष्ट्र प्रेम-सद्भावना सेवा पर विचारों के साथ सद्भावना सप्ताह का समापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नवरत्ना परिवारजन के साथ नवरत्ना रेज़िडेन्सी पर आर एस एस के चित्तौड़गढ़ प्रांतीय कार्यकारी सदस्य ने आज के समय में संयुक्त परिवार की जगह डिंक परिवार जिसमें दोनों कमाने वाले पुरूष और महिला जो केवल भौतिकवाद की पूर्ति में लगे हुए हैं और उन्हें बच्चे भी नहीं चाहिए, एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। उन्होंने बताया कि किस तरह से सनातन संस्कृति को ज़िंदा रखते हुए पति व पत्नी को माता-पिता, परिवार, समाज, धर्म व राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का पालन करते हुए हमें एक दूसरे के प्रति सद्भावना, सहिष्णुता व नैतिकता रखते हुए राष्ट्रधर्म को सर्वाेपरि मानते हुए कार्य करना चाहिए। मनोज ने ष्आओ जड़ों से जुड़ेंष् पर बताते हुए कहा कि हम सभी सबसे पहले मानव हैं तथा इंसानियत सर्वप्रथम हमारी जड़ है। हम समस्त प्राणी, पशु, पक्षी, प्रकृति इत्यादि के साथ सद्भावना रखें व पड़ोसी का पड़ोसी के साथ सद्भाव के साथ रहना न केवल आज के समय की आवश्यकता है बल्कि मजबूरी भी है। सीमित परिवार के कारण एक दूसरे के साथ भाईचारे के रूप में रह कर भारत को हम विश्व गुरु की श्रेणी में लाने में मददगार होंगे। आज सनातन संस्कृति को सुरक्षित रखने की ज़िम्मेदारी हम सब पर है। उन्होंने कहा कि एक दूसरे के परिवार जन को, एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म के लोगों से कभी आपस में संवाद बंद नहीं करना चाहिए। जब संवाद बंद होगा तो कटुता बढ़ेगी और संवाद होगा तो हर समस्या का समाधान निकलेगा।
इससे पहले भारतीय सद्भभावना मंच के राष्ट्रीय सलाहकार सीए (डॉ) अर्जुन मूँदङा ने बताया कि नवरत्ना परिवारजन की ओर से आज की परिचर्चा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पधारे प्रांतीय कार्यकारी सदस्य मनोज, नगर कार्यवाह जयवर्धन (आर एस एस ),नगर विस्तारक (आरएसएस ) गोविंद ,मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (आरएसएस) के प्रदेश अध्यक्ष आबिद शेख़, पार्षद बालकिशन भोई, रतन लाल भोई जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला सहयोजन (आरएसएस) कृष्ण गोपाल भोई बिरला सीमेंट वर्क्स भारतीय मजदूर संघ कोषाध्यक्ष,भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सुनील ढीलीवाल, हिमालय परिवार के उपाध्यक्ष रमेश मेहता नितिन त्रिपाठी का नवरत्ना परिवारजन की ओर से ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
चर्चा में सुनील ढीलीवाल ने सदाचार एवं ख़ान-पान पर ज़ोर देते हुए बताया कि दूषित ख़ान-पान से परिवार जन में सद्भभाव की कमी हो रही है। इसके साथ ही एक सद्भभाव सेवा पर आचार्य तुलसी द्वारा रचित कविता सुनाई जिससे सभी सहभागी भाव विभोर हो गये। रमेश मेहता ने चर्चा में बताया की नवरत्ना रेज़िडेन्सी चित्तौड़गड़ में एक अनुकरणीय सद्भभाव सेवा सनातन संस्कृति के समावेश के साथ विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन करने वाली एक मात्र रेज़िडेन्सी है। पार्षद बालकिशन भोई ने भी सेवा प्रकल्पों की जानकारी देते हुए यहाँ के रहवासियों को आश्वस्त किया कि किन्हीं भी बन्धुओं को कभी भी कोई दिक़्क़त आती है तो 24 घंटे सेवा के लिए तैयार हैं और रहेंगे। कार्यक्रम में भारतीय सद्भावना मंच के राष्ट्रीय सलाहकार सीए (डॉ) अर्जुन मूँदङा ने मनोज व अन्य सभी अतिथियों का मंच व नवरत्ना परिवार की ओर से आभार प्रकट करते हुए बताया कि यहाँ पर सभी परिवारजन आपस में स्नेह, सेवा, सद्भभाव के साथ सभी सद्भभाव कार्यक्रमों, त्योहारों, पर्वों जैसे होली, दीपावली, गणेश-चतुर्थी, जन्माष्टमी, तीज, गोपाष्टमी के आयोजनों के साथ साथ हनुमान-चालीसा, महिलाओं द्वारा भजन, वृक्षारोपण, योगा, विभिन्न सनातन पूजाओ इत्यादि के कार्य व शिविर आदि किए जाते रहते हैं। साथ ही यह भी बताया कि भारतीय सद्भभावना मंच द्वारा इंद्रेश कुमार केंद्रीय कार्यकारिणी व वरिष्ठ प्रचारक आरएसएस के दीर्घायु व यशस्वी जीवन हेतु सद्भभावना सप्ताह में विभिन्न सेवा सद्भभाव के प्रकल्पों के साथ साथ आज सेवा प्रकल्पों को अनवरत आगे भी चलाते रहने के संकल्प के साथ सद्भभावना सप्ताह का समापन किया गया। 
विचारों के आदान प्रदान की इस कड़ी में राधेश्याम मंडोवरा, अशोक नामधर, रतन लाल भोई, वीरेंद्र बावेल, वैभव मूँदङा, महेश बसेर, कपिल यादव, मोहम्मद हुसैन क़ुरैशी, अवेश शेख़, प्रहलाद नामधर, नदीम अहमद, तोषनीवाल के अतिरिक्त नारी शक्ति में चंदा नामधर, ललिता बसेर, मैना मूँदडा, कलावती नामधर, भेरू लाल, सत्यनारायण आदि ने भी भाग लिया।
अंत में मनोज प्रांतीय कार्यकारी सदस्य ने देशभक्ति गाना गा कर व शांति पाठ कर सद्भावना समागम को सम्पन्न किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE