BREAKING NEWS
KHABAR : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, भद्रा का साया नहीं,.. <<     खरगोन में फोरलेन निर्माण का स्वागत, लेकिन.. <<     NEWS : अफीम किसानों की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई,.. <<     KHABAR : एमपी में चयनित शिक्षकों का हल्लाबोल,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल के लिए खेल मैदान की जमीन.. <<     KHABAR : नर्सिंग छात्रों के समर्थन में बलाई समाज,.. <<     KHABAR : फोरलेन निर्माण के दौरान प्राचीन दरगाह की.. <<     KHABAR : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली अर्थी.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में इनामी आरोपी की तलाश खत्म,.. <<     KHABAR : आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय में.. <<     BIG NEWS : नीमच में 22 राज्यों से पहुंचे संत-महात्मा,.. <<     केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत में छात्र परिषद.. <<     खजुराहो में सीएम डॉ. मोहन यादव का राहुल गांधी.. <<     KHABAR : मंदिर परिसर में अतिक्रमण और तोड़फोड़ का.. <<     अमलाई पुलिस का 'मिशन बिछिया जंगल',मालवाहक.. <<     महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा.. <<     बड़नगर में पारदी गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2023, 10:40 am
BIG NEWS : क्या जावद आ रहे है, बागेश्वर सरकार, पढ़े जर्नलिस्ट मुस्तफा हुसैन की ये स्पेशल रिपोर्ट

Share On:-

शिवराज सरकार के एक के बाद एक मंत्री का बागेश्वर धाम पहुँचने का सिलसिला जारी है शुक्रवार को जावद से विधायक और सरकार में केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम पहुंचे और उन्होंने श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी का आशीर्वाद भी लिया, वहा से निकलने के बाद उन्होंने इसकी तस्वीर सोश्यल मीडिया पर भी पोस्ट की 

गौरतलब है की बागेश्वर सरकार पिछले कुछ समय से चर्चाओं में है वे सबसे अधिक चर्चाओं में तब आये जब उन्होंने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात कही और यह कहा की यौम हमारा साथ दो हम तुम्हे हिन्दू राष्ट्र देंगे उसके बाद पठान फिल्म के बायकॉट को लेकर भी वे चर्चाओं में रहे इन्ही सब घटनाक्रमो के बीच उन्हें डिबेट की चुनौतियां मिलने लगी और बागेश्वर सरकार कई तरह की कंट्रोवर्सी में उलझते दिखे इसी दौरान बागेश्वर सरकार के भाई का पिस्टल लहराकर एक दलित परिवार को धमकाने का वीडियो वाइरल हो गया जिसपर भी देश में जमकर हल्ला मचा 

यति नरसिंहानंद महाराज के बाद बागेश्वर सरकार हिंदुत्व के सबसे बड़े पैरोकार बनकर उभरे है और इसमें कोई शक नहीं की एमपी में आगामी विधानसभा चुनाव बीजेपी हिंदुत्व के मुद्दे पर लड़ेगी ऐसे में बागेश्वर सरकार और पंडित प्रदीप मिश्रा जी जैसे संत काफी महत्वपूर्ण हो जाते है 

जानकारों की माने तो केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने जावद में सबसे पहले इस राह पर चलते हुए हिंदूवादी भजन गायक कन्हैया मित्तल का कार्यक्रम आयोजित करवाया ताकि और अब उसके बाद उनका बागेश्वर धाम का दौरा यह बता रहा है की कही वे बागेश्वर सरकार को जावद तो नहीं ला रहे है क्योकि कन्हैया मित्तल की तरह बागेश्वर सरकार भी लोगो के दिलो पर राज़ करते है जाहिर सी बात है इससे चुनाव में फायदा मिलना तय है 

वैसे पिछले कुछ दिनों से यह खबर भी थी की सिंधिया समर्थक भाजपाई समंदर पटेल बागेश्वर सरकार का बड़ा कार्यक्रम जावद में आयोजित करने की तैयारी में है इन खबरों के बाद केबिनेट मंत्री का वहा जाना ख़ास वजह बताता है वैसे बागेश्वर धाम नेताओ और मंत्रियो के जाने का सिलसिला जारी है मंत्री सखलेचा की यह यात्रा सामान्यक्रम में भी हो सकती है बिना किसी राजनैतिक उद्देश्य के पर सोश्यल मीडिया पर तस्वीर आने के बाद चर्चा होना लाज़मी है

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE