मंदसौर। बाबा खाटू श्याम के फाग महोत्सव की यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। जिसमे हजारों भक्तो ने लिया भाग। फाग महोत्सव यात्रा गांधी चौराहे से शुरू हुई और शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री कोल्ड स्थित बाबा श्याम मन्दिर पहुंची। फाग महोत्सव यात्रा में तरह तरह की झांकियां सजाई और सभी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। हर एक चौराहे गली मोहल्ले में बाबा खाटू श्याम का फूलों से स्वागत किया गया। महिलाओं द्वारा बाबा की यात्रा में नाचते गाते बाबा खाटू श्याम महोत्सव में शामिल हुई।
किन्नर गुरु अनीता दीदी ने बताया कि सभी मंदसौर नगर वासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं आज बाबा की फाग यात्रा निकल रही हैं, बड़ी धूम मची है। पूरे शहर के लोग सड़कों पर हैं। बाबा सबकी मुरादें पूरी करें और ऐसा ही माहौल खुशियों का शहर में बना रहे।
सोमिल नाहटा ने बताया कि पूरा शहर बाबा खाटू श्याम के फाग महोत्सव यात्रा में शामिल हुआ। हम सब इस फाग महोत्सव को बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं। हर तरफ रंग है खुश हाली है भाईचारा है। मैं बाबा से यही प्रार्थना करता हूं कि शहर में सौहार्द, भाईचारा अमन चैन शांति बानी रहे और भक्तों पर बाबा की असीम कृपा बनी रहे। सभी को यह संदेश देना चाहता हूं कि ऐसे त्योहारों को बड़े उत्साह के साथ मनाना चाहिए।