BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2023, 10:34 am
NEWS : निम्बाहेड़ा की बेटी दीक्षार्थी मुमुक्षा अंजली के वरघोडे का पुष्पवर्षा से किया स्वागत, पूर्व मंत्री कृपलानी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी रहे उपस्थित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा नगर के प्रबल पुण्योदय से दीक्षार्थी मुमुक्षु अंजली बोहरा की सांसारिक जीवन से तिलांजलि-संयम पथ पर प्रयाण निमित्त युवा मित्र मंडल के सानिध्य में सकल जैन समाज द्वारा रविवार को भव्य वरघोड़ा एवं चल समारोह निकाला गया। इस दौरान वरघोड़े का भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल के तत्वावधान में पूर्व विधायक अशोक नवलखा के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं, श्री राजेन्द्र ज्ञान सूरी मंदिर पर मुमुक्षा अंजली बोहरा के बहुमान के निमित्त आयोजित समारोह में राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने शॉल ओढ़ाकर मुमुक्षा का बहुमान किया एवं संयम पथ पर अग्रसर होने पर शुभकानाएं दी।

जैन मंदिर से आरम्भ हुए दीक्षार्थी के वरघोड़े के कैंची चौराहा पहुंचने पर भाजपा की ओर से पूर्व विधायक अशोक नवलखा, वीरेश चपलोत, नगर महामंत्री पारस विरवाल, उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, गोपाल पंचौली, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, प्रवक्ता कमलेश बनवार, पूर्व नगर अध्यक्ष मोतीलाल आहूजा, पूर्व पार्षद गोपाल कुमावत, नरेश आमेटा, महेश गोयल, संजय सुराणा, कैलाश सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE