BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2023, 12:48 pm
NEWS : ब्लॉक कांग्रेस सेवादल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, क़ई पार्षद और जनप्रतिनिधि की रही अनुपस्थिति, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर  

Share On:-

भवानीमंडी। ब्लॉक कांग्रेस सेवादल की बैठक शहर के कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमे कार्यालय की छत पर सेवादल के मुख्य अतिथि डॉ नन्दसिंह राठौर ने ध्वजारोहण कर सभी कार्यकर्त्ताओ के साथ राष्ट्रगान किया गया। तत्पश्चात बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सबसे पहले मुख्य अतिथि नंदसिंह राठौर का माला पहनाकर व साफा बांधकर सम्मान किया। उसके बाद एक-एक कर सभी नवीन कार्यकारिणी की नियुक्ति होने पर सभी का सम्मान किया गया साथ ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। 

पदाधिकारीयों ने एक-एक कर उदबोधन दिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाना ही सबका संकल्प है। आने वाले चुनाव मे सबका साथ रहेगा तो विकास की प्रगति होगी। लेकिन आपको बता दे नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह और सम्मानित कार्यक्रम मे क़ई कांग्रेस पार्षद व जनप्रतिनिधि की अनुपस्थिती रही। 

सूत्रों की माने तो कहीं ना कहीं एक साथ क़ई पार्षद की अनुपस्थिति कांग्रेस पार्टी के गुटबाजी की ओर इशारा करता है। ऐसे में आने वाले चुनाव पर प्रभाव पड़ने के आसार है। 

इस दौरान मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल नंदसिंह राठौर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़सिंह परमार, विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव सेवादल संजय पाटीदार, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अब्दुल भाई, पूर्व प्रदेश संघठन सेवादल राधेश्याम काला, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद काला, नवीन प्रदेश सचिव सेवादल प्रबल जैन व ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE