BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2023, 3:30 pm
BIG NEWS : शहर का दशहरा मैदान और एमडी की तस्करी, जैसे ही मौके पर पहुंचा बालाजी नगर का सिद्धार्थ तो एक्शन में आई खाकी, फिर जब अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। राजधानी में क्राइम ब्रांच ने एक तस्कर को 7.92 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया। एमडी की कीमत 80 हजार बताई जा रही है। तस्कर अन्य राज्यों से एमडी सस्ते दामों में मंगाकर भोपाल में महंगे दाम में बेचता था। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का गोविंदपुरा के दशहरा मैदान पर एमडी लेकर बैठा है। जिसे बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच टीम ने घेराबंदी करके एमडी तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अन्य तस्करों के बारे में भी खुलासा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच को रविवार को सूचना मिली कि एक लड़का गोविन्दपुरा दशहरा मैदान स्थित सीढियों पर भारी मात्रा में एमडी लेकर बैठा है, और जिसे बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच टीम दशहरा मैदान पर पहुंची। टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक लड़का दिखाई दिया। जिसे टीम ने घेराबंदी करके पकड़ा। पूछताछ करने पर म.न. 103 बालाजी नगर जे के रोड पिपलानी के रहने वाले सिद्धार्थ राव पुत्र ए. नागेश्ववर राव के रूप में पहचान हुई। आरोपी बीबीए मार्केटिंग का काम करता है।

दो सफेद रंग की पन्नी से निकली एमडी-
लड़के की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से दो सफेद पन्नी मिली। जिसमें एक पन्नी में सफेद क्रिस्टलनुमा दानेदार पदार्थ मिला। जिसमें से बदबू आ रही थी। दूसरी पन्नी में मटमैले रंग का नमी एवं गधयुक्त दानेदार पाउडर की तरह पदार्थ मिला। जिसका प्रशिक्षण और अनुभव के आधार पर एमडी होना पता चला। क्राइम ने आरोपी सिद्धार्थ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी के माध्यम से अन्य तस्करों का भी पता चल सकता है। साथ ही आरोपी के तार दिल्ली से जुड़े होने की संभावना है, जिसके बारे में भी क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE