BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2023, 12:49 pm
KHABAR : कांग्रेस नेता प्रकाश जैन रांका के प्रयासों से अब बस सेवा धरातल पर, क्षेत्र के लोगो को मिलेगा लोक परिवहन का लाभ, पढ़े रूपेश जोशी की खबर

Share On:-

जावद। विधानसभा के कांग्रेस नेता प्रकाश जैन रांका फिर एक बार सुर्खियों में हैं। अपने जनहित के कार्यो को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले रांका अपने प्रयासो से जावद विधानसभा क्षेत्र के जनहित से जुड़े मुद्दों पर लगातार सक्रीय रहते हैं। कुछ दिन पूर्व राका ने  राजस्थान सरकार में सहकारी मंत्री उदयलाल आंजना से मिलकर जावद विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान राज्य परिवहन एवं लोक परिवहन की बसों को पुनः चालू करवाने के साथ ही नये बस रूट की भी मांग की थी। 

कांग्रेस नेता रांका ने बताया कि जावद विधानसभा का अधिकांश हिस्सा राजस्थान राज्य के साथ सीमा सांझा करता हैं। समीपीय क्षेत्रो में बहन-बेटीयों के विवाह से यह सीमा क्षेत्र जुड़ता हैं। आज भी अधिकांश घरो में इसका उदाहरण देखने को मिलता हैं। रांका ने आगे कहा कि भले ही वर्तमान समय में वाहनो की संख्या में वृद्धि हो रही हैं परंतु आज भी अधिकांश जनता सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से यात्रा करना पसंद करती हैं। अगर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुलभ व सुगम होगा तो इसका लाभ पर्यावरण को भी मिलेगा।

रांका ने यह भी बताया कि चंबल डेम से रतनगढ़ बेंगू होकर भीलवाड़ा लोक परिवहन की बस के प्रारंभ होने से यात्रियों को लाभ मिलेगा और जल्द ही अहमदाबाद से कोटा, उदयपुर से कोटा, जावद से पाली जाने वाली रोडवेज बसों का विधानसभा क्षेत्र में स्टापेज होगा और बंद बसों को जल्द प्रारम्भ कराया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE