BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2023, 4:00 pm
NEWS : भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले बैठक संपन्न, 04 मार्च को विधानसभा घेराव को लेकर बनी रुपरेखा, पढ़े खबर

Share On:-

पिण्डवाडा। दिनांक 28 फरवरी 2023 को पिण्डवाडा नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के बेनर तले युवा मोर्चा के जिला प्रभारी सुरेश दाधीच व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल माली व पिण्डवाडा भाजपा मण्डल अध्यक्ष महावीर यती की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गई। जिसमे आगामी प्रदेश स्तरीय पर युवा मोर्चा के द्वारा विधानसभा का घेराव करने का कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमे प्रदेश के सभी जिलो से युवा कार्यकर्ता भाग लेने जयपुर जायेगे। जिसकी तैयारी को लेकर मण्डल अनुसार युवा मोर्चा की बैठक ली गई। 

युवा मोर्चा के जिला प्रभारी दाधीच ने सभी युवाओ से आग्रह किया कि आने वाली 4 मार्च को जयपुर मे विधानसभा का घेराव किया जाएगा। वर्तमान की राजस्थान की कांग्रेस सरकार को उखाड फेंकने का समय आ गया है। सरकार ने युवाओ के साथ धोखा किया है, किसानो के साथ वादा खिलाफी की है, महिलाओ के साथ अत्याचार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान की जनता का जीवन नरक बनाने का काम किया कांग्रेस सरकार ने किया है। 

जिलाध्यक्ष माली ने सभी मण्डल के युवाओ से अपील कि आप सभी अधिक से अधिक युवाओं को जयपुर चल कर अपनी शक्ति बताने का समय आ गया है। गहलोत सरकार के खिलाफ अब याचना का समय गया है। अब रण होगा, क्योकि कांग्रेस सरकार के कुछ नुमाइंदे छात्रों के साथ खिलवाड कर रहे है, जो करीब 9 से 10 पेपर लीक कर दिए। युवाओ को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की मगर आज तक नही दिया गया। 

मण्डल अध्यक्ष महावीर यती ने सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को निवेदन किया कि पिण्डवाडा मण्डल से अधिक से अधिक संख्या में युवा जयपुर चलेगें और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भुमिका निभाएगें। 

बैठक में युवा मोर्चा अध्यक्ष शक्तिपालसिंह ने सभी कार्यकर्ताओं धन्यवाद देकर आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा बताई। बैठक की सम्पूर्ण व्यवस्था युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शंकर हिरागर व महामंत्री हितेश रावल ने की साथ ही मण्डल उपाध्यक्ष छगन मीणा, मण्डल महामंत्री तिलोक प्रजापत, कमलेश राजपुरोहित कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, नवयुक्त मीडिया प्रभारी कमलेश गर्ग पार्षद शंकर पटेल, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष नुरल हयात, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सुशील प्रजापत, कपिल अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष दिनेश प्रजापत, विजय गुर्जर वाघाराम पटेल, हंसाराम देवड़ा, भुबाराम, नरेंद्रभाई माली, प्रताप गुर्जर, मन की बात के संयोजक महेन्द्रकुमार गुर्जर, भुबाराम देवासी, मालाराम देवासी वह अनेक युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE