BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2023, 6:50 pm
KHABAR : जनता सुखी है और कांग्रेस के नेता दुखी है, भाजपा प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी- विनोद नागदा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में डबल इंजिन वाली भाजपा सरकार के सुशासन में जनता सुखी है। लेकिन सत्ता सुख से वंचित कांग्रेस के नेता दुखी है कांग्रेस विधवा विलाप कर रही है। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने जो ऐतिहासिक कदम उठाया है, योजनाये बनाई है उसका लाभ जमीन पर दिखाई दे रहा है। जनता के मन में प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। विधानसभा चुनाव 2023 के चुनावी समर में समूचे प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी और फिर से सरकार बनाएगी। उक्त बात प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भाजपा जिला कार्यालय मंत्री विनोद नागदा ने कही। 

विनोद नागदा ने आगे कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही है और न ही इस प्रदेश व जनता के लिए इस पार्टी के पास कोई विजन है। कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व भी दिशाहीन है जो कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर अपने अस्तित्व को बचने के लिए लड़ रही हो वह जनता के हितो की लड़ाई कैसे लड़ेगी ?? कांग्रेस जनता के लिए बोझ बन चुकी है। 

भाजपा नेता विनोद नागदा ने कहा कि भाजपा ही प्रदेश का और देश का सुनहरा भविष्य है। भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाएगी, बूथ जीता चुनाव जीता का संकल्प पूरा कर अब की बार 200 पार का आंकड़ा छुएगी |

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE