BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2023, 3:49 pm
BIG NEWS : चीताखेडा मंडलम में हुआ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारम्भ, वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में निकला जुलुस, आतिशबाजी के साथ हुआ भव्य स्वागत, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर  

Share On:-

चीताखेडा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नीमच जिले के जीरन ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में चीताखेडा मंडलम के गांव चीताखेडा में कल दिनांक 28 फरवरी को कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारम्भ किया गया। 

सर्वप्रथम महामाया आवरी माताजी गेट से एक भव्य जुलूस ढोल-ढमाको और आतिशबाजी के साथ निकला। जिसमे नीमच जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन शामिल हुए। जगह जगह इस अभियान में शामिल नेताओं का भव्य स्वागत हुआ। कांग्रेस जनों का ये जुलुस गांव के मुख्य मार्गो से होता हुआ चीताखेडा बस स्टैंड पहुंचकर आमसभा में परिवर्तित हो गया। 

आमसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक नन्दकिशोर पटेल ने भाजपा नेताओं को ललकारते हुए कहा कि आ जाओं खुले मंच पर बहस करने पता चले की किसने कितना विकास किया है। हमनें किसानों को कई बार किसानो को फ़सल बीमे की राशी दिलवाई। जब में विधायक था उस समय क्षेत्र में गाडगिल सागर और रेतम बैराज बांध बनवाए। जब-जब कांग्रेस पार्टी की सरकार रही है प्राकृतिक आपदा के समय किसानों को फसलों में हुए नुकसान का बीमा और मुआवजा दिलाया है। भाजपा ने कभी किसानों के हित में काम नहीं किया है। भाजपा ऐसी नितियां बनाती है जो किसानों के विरुद्ध हो जाती है। वर्तमान में गेहूं की अच्छी पैदावार हुई है और किसानों के गेहूं के अच्छे भाव मिलने का समय आया तो सरकार ने खाद्य निगम के माध्यम से गेहूं आयात कर लिया और हमारे किसान भाईयों को गेहूं के भाव कम मिल रहा है। अपने चंद उद्योग पतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उमरावसिंह गुर्जर ने कहा कि  कमलनाथ की सरकार ने किसानों को फसलों का बिना सर्वे के ही 100 प्रतिशत बीमा और मुआवजा दिलाया। किसानों के बिजली बिल आधे किए। 18 महिने की कांग्रेस सरकार ने किसान मजदूरों के हित में जो कार्य किया है वो 15 साल की भाजपा सरकार नहीं कर पाई। सोयाबीन अतिवृष्टि से हुए नुकसान एवं रबी की फसलों में शीतलहर, ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का बीमा तथा मुआवजा तक नहीं दिला पाए। कांग्रेस की सरकार किसान गरीब मजदूर बनाएंगे।

नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ हिन्दू मुस्लिमों को आपस में लड़ाकर वोटों की राजनीति करती है। इस बार विधानसभा चुनाव में सौ प्रतिशत कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और यह सर्वे हमारा नहीं बल्कि खुद भाजपा सरकार का सर्वे है। जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती ने कहा कि चीताखेड़ा क्षेत्र ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है। क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी कांग्रेस सरकार बनते ही जनहित के सारे कार्य किए जाएंगे। 

जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा दिलों को जोड़ने का काम करती है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत हम अपने क्षेत्र से कर रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा हर वर्ग के बारे में सोचा व हर वर्ग की उन्नति के लिए कार्य किया। 

इस अवसर पर नीमच ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नाथूसिंह राठौर, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह राठौर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि पर्वतसिंह जाट, हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के प्रभारी विनोद सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंपालाल गुर्जर, पूर्व मंडी सदस्य राजेन्द्रसिंह तोमर, जनपद पंचायत सदस्य कैलाशीबाई जाट, उपसरपंच विकास प्रजापत, पूर्व जनपद सदस्य युगल किशोर टेलर, अकबर खान पठान, बाबूलाल जाट आसपुरा, नरेंद्रसिंह राणावत कराड़िया महाराज, सेक्टर अध्यक्ष राकेश परमार, ओम जाट हरनावदा, आजाद मंसूरी, लियाकत मंसूरी, मुबारिक मंसूरी, हरनावदा सरपंच कन्हैयालाल मेघवाल, सीताराम मांगरिया, मोहनसिंह तोमर, रामरतन आर्य, अजीज़ शैख, जाहिर मंसूरी, रामकरण मेरावत जीरन, सुरेश जारेरिया जीरन, डॉ शक्तिपाल राठौर, रायबहादुर सक्सैना, जहूर शेख,  नागेश्वर राठौर, लख्मीचंद मीणा पावड़ा, ईश्वर आर्य, सहित कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे। 

इस दौरान कांग्रेस पार्टी की रीति-निती से प्रभावित होकर कविता शर्मा ने भाजपा से का दामन छोड़ते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिस पर उपस्थित नेताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मंडलम अध्यक्ष राजेश जैन ने किया और आभार हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी राकेश जावरिया पूर्व सरपंच ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE