BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2023, 12:29 pm
BIG NEWS : आमजनता को भाजपा सरकार रूला रही खून के आंसू, फिर महंगाई का वार, वाह रे भाजपा की जनविरोधी सरकार- ओम दीवान, 350 रूपये कॉमर्शियल व 50 रू घरेलू गैस की कीमतों में हुई वृद्धि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा के राज में महंगाई से दिन ब दिन हालात बदतर होते जा रहे है। लोगों के खाने के लाले पड़ने लगे है। क्या खाये क्या कमाये लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है। निरंतर बढ़ती महंगाई से आमजनता के सोचने समझने की शक्ति चली गई। लोगो पर महंगाई का वार खून के आंसू रूला रहा है। इतना होने के बाद भी भाजपा सरकार व इसके जनप्रतिनिधियों पर कोई असर नहीं हो रहा है। वे सत्ता के मद में अपनी स्वार्थ पूर्ति करते हुए सत्ता का आनंद लेने में लगे है और जनता को महंगाई की पीड़ा से झूझने के लिये मझधार में छोड़ दिया है।  

उक्त विचार व्यक्त करते हुए जिला काँग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओम दीवान ने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई अब इनकी डार्लिंग बन गई है। दिन प्रतिदिन महंगाई बड़ाकर भाजपा सरकार गरीबों और मध्यमवर्गीय लोगो की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने पर तुली है। पहले ही महंगाई से आमजनता को जीना दुश्वार होता जा रहा है उपर से भाजपा सरकार आये दिन गैस के दाम बड़ाकर आमजनता का स्वतंत्रता से जीवन जीने का अधिकार छिन रही है।

दीवान ने कहा कि महंगाई के बीच भाजपा सरकार ने अब फिर से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं को बहुत बड़ा झटका दिया है। बुधवार को जारी की गई एलपीजी गैस सिलेंडर की नई दर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 350 रुपये बड़ा इजाफा किया गया है। जिससे अब हर जगह और महंगाई बड़ेगी और उससे आमजनता की हालात बद से बदतर होने वाली है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE