BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2023, 1:17 pm
NEWS : सिरोही मुख्यालय के सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र में कर्मचारी की लापरवाही से गई नवजात शिशु की जान, भाजपा एसटी मोर्चा ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

पिण्डवाडा। नगर के सर्व समाज के साथ मिलकर आज भाजपा एस टी मोर्चाे के नेतृत्व मे उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा की 27 फरवरी रात्री 1 बजे सिरोही मुख्यालय के सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र के वार्ड मे सिलोकोशिश बिमारी से पीड़ित महेन्द्र कुमार पुत्र टीमाराम मीणा के साथ उसके पत्नी के 28 दिन का नवजात शिशु के साथ सो रही थी मगर वहां के सरकारी कर्मचारी व बड़े अधीकारी की लापरवाही के कारण उस अस्पताल के वार्ड में कुत्ते ने उस नवजात शिशु को नोच नोच कर मार डाला। उस पीड़ित परिवार के साथ सर्व समाज की गहरी संवेदना प्रकट करते हुए भाजपा एसटी मोर्चाे ने मुख्यमंत्री से मांग की उस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर उस सरकारी अस्पताल के दोषी कर्मचारी व बड़े अधिकारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की।
साथ भाजपा मण्डल अध्यक्ष महावीर यती ने कहा कि वहां कांग्रेस सरकार के निर्दलीय विधायक जो अपने आप मुख्यमंत्री के सलाहकार बनते मगर आज उस पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिलवा पा रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारी के साथ मिलकर अपना उल्लु सीधा कर रहे हैं। आज इस पीड़ित परिवार को पिण्डवाडा नगर के साथ भाजपा के कार्यकर्ता उस परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हैं, जिसमे भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष छगन मीणा, एस टी मोर्चाे के अध्यक्ष सुरेश मीणा, मोतीलाल मीणा, एस टी मोर्चाे के महामंत्री भरत मीणा, भाजपा मण्डल महामंत्री कमलेश राजपुरोहित, भाजपा  मीडिया  प्रभारी कमलेश गर्ग, युवा मोर्चाे उपाध्यक्ष शंकर हिरागर एस सी मोर्चाे के अध्यक्ष रमेश गवारिया, रणछोड गवारिया,जगदीश मीणा, नवीन मीणा, परेश मीणा, रमेश कुमार, नरपत राम आदि अनेक समाज के लोगो के साथ मिलकर उपखण्ड कार्यलय पर धरना-प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE