BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2023, 5:43 pm
KHABAR : शिवराज सरकार के बजट पर बोले बीजेपी नेता सत्यनारायण गोयल- यह शक्तिशाली मध्यप्रदेश के निर्माण का बजट, किसान-युवा और महिलाओं के साथ सभी को मिलेगा लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश की सरकार ने बुधवार को 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट को सांसद प्रतिनिधि व पूर्व जिला मंत्री सत्यनारायण गोयल सत्तू ने शक्तिशाली मध्यप्रदेश के निर्माण का बजट बताया है। गोयल ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का संकल्प आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को पूरा करने वाला बजट है। एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध भारत और शक्तिशाली भारत के निर्माण का बजट है। यह बजट सर्व स्पर्शी और सर्वव्यापी है। समाज के हर वर्ग का कल्याण इस बजट में निहित है। प्रदेश के हर जिले का कल्याण इस बजट में निहित है।

गोयल ने कहा कि वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जो बजट पेश किया यह गरीब कल्याण का बजट है। यह किसानों के उत्थान का बजट है। यह माताओं, बहनों और बेटियों को आगे बढ़ाने वाला बजट है। यह मध्यमवर्ग को सशक्त करने वाला बजट है। मध्यप्रदेश की सरकार जो वादे करती है उसे पूरा करने का दम भी रखती है। सरकार ने बजट में फैसला लिया की मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना के तहत 12वीं क्लास फर्स्ट डिविजन से पास करने वाली छात्राओं को सरकार की तरफ से ई-स्कूटी दी जाएगी। लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपए महीना दिया जाएगा। बजट में 1 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान है। रोजगार के लिए 200 युवाओं को जापान भी भेजा जाएगा। मध्यप्रदेश के धार्मिक स्थलों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। सरकार अब फ्लाइट से भी लोगों को तीर्थ दर्शन कराएगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के तहत 50 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। जिससे की नीमच शहरवासियों को भी लाभ मिलेगा । यह कमजोर वर्गों के कल्याण का बजट है। यह नौजवानों का बजट है। ऐसे बजट के लिए मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मध्यप्रदेश व नीमच जिले की जनता की ओर से अभिनंदन करता हूं और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE