BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2023, 7:38 pm
BIG REPORT : जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राठौड़ का संकल्प, बोले- कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के सक्षम नेतृत्व में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला युवक कांग्रेस नीमच के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राठौड़ ने एक बयान में कहा कि वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज इंका नेता दिग्विजय सिंह के सक्षम नेतृत्व में प्रदेश के अन्य सभी भागों की तरह नीमच जिले में भी कांग्रेसजन एकजुट होकर प्रदेश की सत्ता पर षडयंत्र पूर्वक कब्जा जमाकर बैठी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुके हैं और कांग्रेस की विकासोन्मुख तथा साफ-सुथरी सरकार बनाने के लिए सुनियोजित रुप से व्यापक तैयारियां कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि 6 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नीमच प्रवास पर आ रहे हैं। इस संदर्भ में यहां जारी एक बयान में राठौड़ ने कहा कि दिग्गी राजा साहब का आगमन हमेंशा से प्रत्येक कांग्रेसजन के लिए उत्साहवर्धक रहता है। वर्ष 2023 में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में सफलता के लक्ष्य को लेकर कांग्रेस के मिशन- 2023 को मजबूती देने के लिए कमलनाथ और दिग्विजय सिंह तथा प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया प्राण-प्राण से जुटे हुए हैं।
राठौड़ ने कहा कि प्रदेश के लिए शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार अभिशाप सिद्ध होती रही है। सरकारी योजनाएं और कल्याणकारी नीतियों को सही नीयत से लागू नहीं किया गया है, जिससे विकास पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। हर ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भाजपा सरकार और सरकार के मुखिया, मंत्री और ब्यूरोक्रेसी का सिंडिकेट गले गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। प्रदेश में हर ओर अराजकता का माहौल छाया हुआ है। 
भाजपा की सरकार के तहत प्रदेश के किसान, युवा, विद्यार्थी, महिला वर्ग, श्रमिक, कर्मचारी और कमोबेश हर वर्ग भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री चौहान की गलत नीतियों से बुरी तरह हताश एवं असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और हर हाल में अब इस सरकार को बदलना चाहते हैं। राठौर ने कहा कि प्रदेश की जनता ने तो वर्ष 2018 के पिछले चुनाव में ही भाजपा सरकार और शिवराज सिंह को पूरी तरह से नकारते हुए सत्ता से बेदखल कर दिया था लेकिन भाजपा ने केंद्र की अपनी सरकार , धन और छल बल का दुरुपयोग कर षडयंत्र पूर्वक फिर से प्रदेश की सत्ता हथियाई है , यह जनता अच्छी तरह जानती है।
राठौड़ ने कहा कि इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता धोखे और खरीद-फरोख्त से बनाई गई भाजपा की सरकार को धराशायी कर प्रदेश में न्याय पूर्ण कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए तत्पर है। खोखली घोषणाओं के सरताज शिवराज सिंह चौहान की नौटंकी अब प्रदेश में चलने वाली नहीं है। हाल ही में विकास यात्रा तथा खोखले बजट से भी यह सिद्ध हो गया है कि अब शिवराज सिंह चौहान के पास प्रदेश की भलाई के लिए कोई भी नीति और नीयत नहीं है।
राठौर ने कहा कि चारों ओर से भ्रष्टाचार , दमन , आतंक और दबाव की राजनीति में लिप्त तथा हर लिहाज से विफल भाजपा सरकार के पतन का शंखनाद अब खुद जनता आगे आकर करना चाहती है तथा कांग्रेस के लिए स्वच्छ एवं विकासोन्मुख सरकार के गठन का मार्ग भी जनता प्रशस्त कर रही है । राठौर ने कहा कि वर्ष 2018 में बनी कमलनाथ की सरकार ने 15 माह की अवधि में जो उल्लेखनीय कार्य किए थे उसके प्रति जनता का विश्वास कांग्रेस को लेकर बहुत मजबूत हुआ है और अब जनता कांग्रेस की सरकार चाहती है।
राठौड़ ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप वर्ष 2023 के चुनाव में भ्रष्ट भाजपा सरकार के पतन हेतु प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन व्यापक तैयारियों में जुटा हुआ है प्रदेश के हर क्षेत्र की तरह नीमच जिले में भी कांग्रेसी कार्यकर्ता सभी मतभेद भुलाकर पूरी तरह एकजुटता के साथ संकल्पबद्ध होकर सुनियोजित रणनीति के साथ आगे कदम बढ़ा रहे हैं।
राठौड़ ने कहा कि जनता की मांग और समय की चुनौतियों के हिसाब से नीमच जिला युवक कांग्रेस भी अपने स्तर पर व्यापक तैयारियां कर रही है। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन अनुसार प्रत्येक बूथ स्तर पर युवक कांग्रेस की टीम अपनी सक्रिय भूमिका अदा करने के लिए तैयार हैं । क्षेत्र में जनाधार बढ़ाने के लिए भी योजनाबद्ध ढंग से कांग्रेस की युवा टीम लगातार प्रयास कर रही है। राठौर ने कहा कि इन परिस्थितियों में विधानसभा चुनाव 2023 में निश्चित रूप से प्रदेश की भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक देंगे और काँग्रेस की जन हितैषी सरकार एक बार फिर से विकास के चक्र को गतिमान करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE