BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2023, 12:29 pm
KHABAR : सरवानिया महाराज में भारतीय जनता पार्टी की ग्राम शक्ति केंद्र, पंच परमेश्वर, बुथ त्रिदेव एवं बुथ विस्तारक बैठक हुई संपन्न, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। नगर परिषद के समीप स्थित डोम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के ग्राम शक्ति केंद्र के पंच परमेश्वर, बुथ के त्रिदेव, सोशल मीडिया प्रभारी एवं बुथ विस्तारक की टू कार्यशाला की बैठक हुई संपन्न। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं जावद विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, जावद मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण उपस्थिति थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र समुख माल्यार्पण एवं अतिथि स्वागत पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री सखलेचा ने लाडली बहना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक में हुई चर्चा को लेकर बूथ मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय रहने की को कहा। शक्ति केंद्रों पर बूथ विस्तारक योजना के तहत त्रिदेव रचना एवं पंच परमेश्वर की रचना की जानकारी दी जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने बताया कि सभी को संगठन का काम करना है सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर प्रतिदिन एक से दो योजनाओं की जानकारी लोगो तक भेजे जिससे हर व्यक्ति तक केंद्र व राज्य के योजनाओं की जानकारी समय पर पहुंच सके ओर अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कैलाश सोनी व आभार महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुंजन कुंवर ने माना। 

अंत में कैबिनेट मंत्री व जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की बधाई दी। इस अवसर नगर परिषद अध्यक्ष रुपेंद्रसिंह जैन, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेशचंद्र जाट, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेश देवड़ा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रामनारायण राठौर, मोरवन उपसरपंच राजेंद्र सिंह राठौड़, जनपद सदस्य कालूराम पाटीदार, सुभाषचंद्र भट्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरीश पंवार, सरपंच प्रतिनिधि महावीर सिंह रापुरिया, प्रकाशचंद लोहार, पार्षद प्रतिनिधि नाहर सिंह कानावत दिनेश सालवी, अर्जुन पाल, पार्षद पप्पू राठौर, चंद्रायण पालीवाल, दौलतराम परमार, पन्नालाल माली, भैरूदास बैरागी, मनोहरदास बैरागी, शिवप्रताप सिंह राणावत, गोपाल राठौर, सोनू पाल, मदनलाल भट्ट सहित ग्राम केंद्र एवं मंडल क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE