BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2023, 7:42 pm
KHABAR : गेंहू का समर्थन मूल्य बढ़ाने और सभी महिलाओ को समान रूप से योजना का लाभ देने की मांग के साथ आप ने दिया ज्ञापन, समर्थन मूल्य 3000 रूपये और ननद-भोजाई दोनों को 1000 रूपये देने की मांग, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने गुरुवार गेहूं का समर्थन मूल्य 3000 रूपये करने एवं लाडली बहना योजना का लाभ विवाहित एवं अविवाहित दोनों वर्गों की महिलाओं को समान रूप से योजना के तहत 1000 रूपये की सम्मान राशि देने की मांग के साथ मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर प्रतिनिधि को ज्ञापन देकर शीघ्र मांगे पूरी करने की मांग की। 
         
आप के नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि किसान पहले से ही दुखी है, परेशान है और उसकी माली हालात बहुत विकट है, फिर भी प्रदेश सरकार किसानों के साथ भेदभाव कर रही है और मार्किट से भी कम मूल्य पर समर्थन मूल्य दे रही है जो लागत कास्ट से काफी कम है और हम इसे 3000 रूपये करने की मांग कर रहे है, ताकि किसान अपनी फसल का लागत मूल्य निकाल सके। दूसरी और स्वयं भू  मामा घर-घर में योजना के तहत भेदभाव कर रहे है और भौजाई को तो 1000 रूपये की राशि देने की बात कर रहे है। वहीं दूसरी ओर ननद को कोई भी राशि नहीं दे रहे है, जो कि महिला दिवस के अवसर पर महिला महिला के बीच भेदभाव को प्रकट करता है। साथ ही जब वोटिंग एवं शादी की उम्र 18 साल निर्धारित है तो फिर क्यों योजना में महिलाओं की उम्र 23 साल की गई है, समझ से परे है। इसे समाप्त कर आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार एवं पंजाब सरकार की तर्ज पर महिलाओं में बिना भेदभाव किये 18 साल से ऊपर की महिलाओं को समान रूप से योजना का लाभ दिया जाना चाहिए, नहीं तो यह योजना घर-घर में ननद-भोजाई के लिए विवाद की विषयवस्तु बन कर रह जाएगी। मांगे नहीं मानने पर आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन के लिए विवश होगी । 

ज्ञापन के दौरान आप के नवीन कुमार अग्रवाल, अशोक सागर, बालचंद वर्मा, डॉ राजू पाल, उदेराम चौहान, लविश कनौजिया, सुनील नागदा, कृष्ण कुमार राठौर, सुरेश गुजरिया, नंदकिशोर पाटीदार एवं अन्य आप साथीगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE