BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2023, 8:16 pm
KHABAR : भाजपा पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया महिला पुलिस कर्मियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2023 को भाजपा दीनदयाल मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री मोहम्मद रईस हुसैन पटवा व अध्यक्ष अमजद पठान के नेतृत्व में एडवोकेट मीनू लालवानी के द्वारा सर्वप्रथम महिला थाना नीमच में पदस्थ टीआई अनुराधा गिरवाल, पुष्पा राठौड़ एवं महिला पुलिसकर्मियों ने रेडक्रास में कार्यरत महिला वार्डन खुमान कुमार भारद्वाज कार्यकर्ताओं को पुष्पमाला, मिठाई एवं शील्ड भेटकर महिला दिवस मनाया गया। 
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा मुखर्जी मंडल के मंडल महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार ने बताया कि मातृशक्ति एक ऐसी शक्ति है जिनकी दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई और रातों की नींद बच्चों को सुलाने में गुजर गई। जिस घर में मातृशक्ति नाम की तख्ती में नहीं लगी उम्र भर मातृशक्ति उस घर को सजाने में लग गई। मातृशक्ति परमात्मा का वह दूसरा रूप है जो पूजने योग्य होने के साथ-साथ खुद मौत की गोद में सो कर भी बच्चे को जन्म देती है। मातृशक्ति ऐसी होती और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की सभी महिलाओं, मातृशक्तियों को हम सभी दिल से नमन करते हैं।
इस अवसर पर कार्यकलय मंत्री इस्माइल पठान, भाजपा कार्यकर्ताे वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रप्रकाश (मोमु) लालवानी, मोहम्मद शफीक कुरैशी, रमेश लक्ष्कार एवं सभी साथी गण उपस्थित हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE