BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2023, 12:27 pm
NEWS : कपासन ब्लॉक कांग्रेस करेगी आर्थिक व्यवस्था को तहस-नहस कर उद्योगपति अडानी को व्यवसायिक फायदा देने के विरोध में एसबीआई बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश की आर्थिक व्यवस्था को तहस-नहस कर उद्योगपति अडानी को व्यवसायिक फायदा देने के विरोध में कपासन ब्लॉक कांग्रेस द्वारा रविवार 12 मार्च को सुबह 10 बजे कपासन के एसबीआई बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए ब्लॉक ए कांग्रेस के अध्यक्ष रोशन लाल जाट व बी के अध्यक्ष गोविंद गुर्जर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार कपासन विधायक प्रत्याशी आनंदी राम खटीक के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पिछले 9 वर्षों से जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रधानमंत्री अपने उद्योगपति मित्रों को उपकृत करने में लगे हैं। इसी के परिणामस्वरूप देश की आर्थिक हालत खराब हो रही है। इस धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई व सेवादल सहित कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता गण भाग लेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE