BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2023, 8:14 pm
NEWS : विधायक कार्यालय पर सम्पन्न हुई संगठनात्मक बैठक, आक्या ने दिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के कार्यकर्ता को बुथ स्तर पर मजबूत करने, बुथ समितियां, पन्ना प्रमुख एवं फोटोयुक्त बुथ समिति तैयार करने को लेकर विधायक कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

मीडिया प्रभारी मनोज पारिक ने बताया कि विधायक आक्या ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार सक्रिय होना पड़ेगा। हर वक्त सक्रिय रहना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए हमें अपनी संगठनात्मक संरचना को और अधिक मजबूत व सुदृढ करना है। संगठन क्षमता ही हमारी शक्ति है। समाजसेवा के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही आज भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है। आने वाला समय महत्वपूर्ण है सभी मोर्चा प्रकोष्ठ को अपनी पूरी शक्ति के साथ कार्य करते हुए केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के जनता तक पहुंचाना है।

आक्या ने कहा कि हमें मण्डल, शक्ति केन्द्र व बुथ स्तर पर मासिक बैैठके आयोजित करनी होगी। बुथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बुथों पर प्रदेश व स्थानीय स्तर के कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराना होगा। नवमतदाता अभियान से जुडकर हमें अपने-अपने बुथ पर नवदाताओं को भाजपा की विचारधारा से जोडना होगा।

बैठक के दौरान घोसुण्डा मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, भदेसर मण्डल अध्यक्ष पवन आचार्य, सावा मण्डल अध्यक्ष रतन डांगी, चन्देरिया मण्डल अध्यक्ष रोहिताश्व जाट, जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, नगर मण्डल महामंत्री अनिल ईनाणी, ओम प्रकाश शर्मा, बस्सी मण्डल महामंत्री रामेश्वर धाकड़, चन्देरिया मण्डल महामंत्री पुरण सिंह राणा, भदेसर मण्डल महामंत्री प्रकाश भट्ट, पूर्व उप प्रधान सीपी नामधराणी, पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप लढ्ढा, सरपंच प्रतिनिधि अशोक रायका, नवमतदाता अभियान जिला संयोजक रवि विराणी, विधासनसभा संयोजक किशन गुर्जर उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE