BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2023, 2:46 pm
BIG NEWS : कांग्रेस का राजभवन घेराव, कार्यकर्ताओं ने तोड़े बेरिकेड, रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने की वाटर केनन से बौछार, कई नेता हुए घायल, कई नेताओं की गिरफ़्तारी, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। राजधानी भोपाल में कांग्रेस का तय कार्यक्रम राजभवन का घेराव शुरू हो गया है। एक तरह से इस कार्यक्रम को कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। हजारो की तादात में मध्यप्रदेश के सभी जिलों से कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भोपाल पहुँच चुके है। 

शहर के जवाहर चौक से राजभवन का घेराव करने निकले कांग्रेस नेताओं ने रंगमहल के नजदीक बनाए बैरिकेड तोड़ दिए। कार्यकर्ता पैदल ही चल रहे है तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दूसरे बड़े नेता ट्रक पर हैं। कांग्रेस का यह मार्च अब रोशनपुरा के यहां है। यहां भी पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे है। कांग्रेस के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी की बौछारें कर कांग्रेस नेताओं को पीछे खदेड़ा। कुछ कांग्रेस नेता घायल भी हो गए। भिंड युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ राजकुमार के हाथ में चोट आई है। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी भी की है।

जवाहर चौक से पैदल मार्च शुरू होने से पहले सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा, सबसे बड़ी परीक्षा अगले 6 महीने में आपकी निष्ठा की है। विश्वास है कि अगर जिस निष्ठा से आपने कांग्रेस का झंडा 18 साल उठाया है, आप अपनी कमर कस लें तो कोई नहीं रोक सकता। यह कांग्रेस की नहीं, मध्यप्रदेश के भविष्य की बात है। मध्यप्रदेश में हर वर्ग परेशान है। भटकता नौजवान, दुखी किसान, व्यापारी, सब परेशान घूम रहे हैं। आपको अपना सिर नहीं झुकाना, छाती ठोंक कर कहिए कि 15 महीने की सरकार में हमने क्या-क्या किया। 15 महीनों में हमने अपनी नीति और नीयत का परिचय दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE