BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2023, 4:55 pm
KHABAR : कमलनाथ के नेतृव में हजारों कार्यकर्ताओ ने राजभवन घेराव कर भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया, महेंद्र उपाध्याय सांडिया ने साथियों सहित आंदोलन में लिया भाग, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर केंद्र सरकार की नाकामियों के ख़िलाफ़ मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में मनासा विधानसभा से मण्डलम कांग्रेस कमेटी महागढ़ अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय सांडिया अपने साथियों सहित भोपाल पहुँचे और केंद्र सरकार जनविरोधी नीतियों के विरोध स्वरूप राजभवन घेराव आंदोलन कार्यक्रम में शामिल हुए।

महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि लगातार केंद्र सरकार की आमजन विरोधी नीतियों के फलस्वरूप दैनिक आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे है और केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ जुमलेबाजी में लगी हुई है। केंद्र के द्वारा सरकारी उपक्रमों एवं उद्योगों के निजीकरण से बेरोजगारी बढ़ रही है और शिक्षित बेरोजगार आज दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहा है। 

उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों से आज देश में पेट्रोलियम वस्तुओं के दाम दिनों दिन बेलगाम हुए जा रहे है, जिससे परिवहन महंगा हो रहा है। जिसका असर प्रत्येक वस्तु के मूल्यों पर पढ़ रहा है, जिससे महंगाई डायन हुई जा रही है। सरकार की प्रत्येक योजनाओं में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुँच गया है, अधिकारी भ्रष्ट और तानाशाही हो रहा है।

उपाध्याय ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी भ्रष्टाचार की कमाई से बनी शिवराज सरकार भी घोटालों ओर घोषणा की सरकार बन गई है। अधिकारी कमर्चारी सिर्फ वसूली में लगे हुए है जिससे आमजन असहाय महसूस कर रहा है। कमलनाथ ने जो भूमाफियों और भ्रष्ट अधिकारियों के लिए अभियान चलाया था वो शिवराज ने बंद करके वसूली अभियान शुरू कर दिया है।

उपाध्याय ने बताया कि आज भोपाल में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन की उपस्थिति ने ये बता दिया कि जनता इस भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए आतुर है। कमलनाथ ने संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि पुनः सरकार बनने पर सुशासन स्थापित होगा और 15 महीनों की सरकार के अधूरे कार्य पूरे किये जायेंगे।

राजभवन घेराव कार्यक्रम में मनासा विधानसभा से विधानसभा प्रभारी जनजागरण अभियान एवं अध्यक्ष मण्डलम कांग्रेस कमेटी महेंद्र उपाध्याय सांडिया, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षा मोना शर्मा, मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव जगदीश पूरी, गोपाल शर्मा सहित विधानसभा से सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने उपस्थिति दर्ज कराई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE