BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2023, 4:19 pm
KHABAR : कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ एसबीआई बैंक के बाहर दिया धरना, रतलाम की घटना का किया विरोध, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ नगर के रामपुरा रोड स्थित एसबीआई बैंक के बाहर धरना दिया। ब्लाक कांग्रेस मनासा, रामपुरा एवं कुकडेश्वर के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने अडानी द्वारा ने बैंको से जो पैसे लिए थे उस पैसे को केंद्र सरकार ने माफ कर जनता को धोखा दिया, साथ ही जनता के ऊपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला। उसको लेकर नगर के एसबीआई बैंक के बाहर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

तीनों ब्लाक अध्यक्ष मनासा गोपाल विजयवर्गीय, रामपुरा ईश्वर मुजावदिया एवं कुकडेश्वर दिलीप रोंदवाल ने बताया कि बीते दिनों प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान के जन्म दिवस के अवसर पर रतलाम में भाजपा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला बाडी बिल्डर द्वारा स्टेज पर प्रदर्शन किया गया। इसमें भाजपा के लोगों ने जनता की धार्मिक भावनाओं को भडकाते हुए स्टेज पर बालाजी की प्रतिमा के सामने महिला बाडी बिल्डर द्वारा अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया। जबकि भाजपा हमेशा हिन्दूत्व की बात करती है। भाजपा द्वारा हिन्दूओं की भावनाएं भडकाने वाला काम किया गया। जिसका कांग्रेस कडे शब्दों में विरोध करती हैं। 

इस दोरान कांग्रेस ने कृषि ऊपज मंडी में किसानों के बीच पहुंचकर किसानों से भावांतर योजना को लेकर चर्चा की। साथ ही भाजपा सरकार की सद्बुद्धि मंडी स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। 

इस अवसर पर पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामप्रसाद कसेरा, योजना समिति सदस्य श्याम सोनी, पुर्व ब्लाक अध्यक्ष मनोरमा मूंदड़ा, महागढ मण्डलम अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय, पार्षद सत्तू लक्षकार, जनपद सदस्य प्रतिनिधि घीसालाल जाट, महामंत्री हरिदास बैरागी, सजय खेडली, अकित जैन यूथ काग्रेस सचिव अय्युब भाई कबाडी, सुरेश जैन मडलम अध्यक्ष, रमेश कारपेन्टर, रवी परिहार, युवराज मेघवाल सहित बडी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE