BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2023, 4:55 pm
NEWS : कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम ईश्वरप्पा के बयान को लेकर अल्पसंख्यक कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गत दिनों कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले लाउड स्पीकर को लेकर कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा नेता के.एस.ईश्वरप्पा के  बयान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग, चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में इण्डियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा, चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 
दिये ज्ञापन में बताया कि इससे पूर्व भी ईश्वरप्पा को ऐसी ही गलती के चलते मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। ईश्वरप्पा के विवादित बयान से समस्त मुस्लिम समुदाय ने रोष व्यक्त किया। गुरुवार को चित्तौड़गढ़ के जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार ने घोर निन्दा करते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन किया। हाय-हाय के नारे लगाये तथा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमें ईश्वरप्पा से मतदान का अधिकार छिन कर सख्त कार्यवाही करने तथा उसके खिलाफ केस करने के कर्नाटक सरकार को आदेश दिये जाने की मांग की ताकि भविष्य में कोई भी साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के बोल न बोले और किसी की धार्मिक भावना को ठेस न पहुँचे। 
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार, इण्डियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष शहादत हुसैन, मोहम्मद हनीफ मंसूरी, प्रदेश महासचिव मोहसीन खान, प्रदेश कानूनी सलाहकार अबरार अब्बासी, जिला उपाध्यक्ष आरीफ खान, गंगरार ब्लॉक अध्यक्ष शब्बीर हुसैन, नीलगर समाज सदर खुसरो कमाल, पार्षद प्रत्याशी जमील अहमद, युवा नेता शोएब अली, जिला प्रवक्ता सलीम नेता, सद्दीक भाई, इकबाल अब्बासी, आजाद, शहजाद, लियाकत मंसूरी, मोहम्मद अली, सिद्दीक, हसन खां, मुख्तियार, युवा नेता नासीर खान, हाजी अली (बंटी), अल्ताफ, उमर, आजम, तोसिफ, गुड्डु, मजबर, रफीक, युवा नेता आसीफ गौरी, एजाज खान, नासीर, फरमान खान, इमरान, शाहनवाज, मोहम्मद हुसैन, मोईनुद्दीन, मोहम्मद अली (भोला), लतीफ, हारून सहित कई अल्पसंख्यक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE