BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2023, 5:39 pm
KHABAR : 2 वर्ष से नहीं मिली छात्रवृत्ति अभाविप ने लीड कालेज प्राचार्य को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर इकाई द्वारा 2 वर्ष से रुक रही विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति को लेकर ज्ञापन दिया। 

ज्ञापन में बताया गया कि सत्र 2021-22 की छात्रवृत्ति अभी तक विद्यार्थीयों को नहीं मिल पाई है। पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा वन क्लिक योजना के माध्यम से छात्रवृत्ति विद्यार्थियों तक पहुंचाने की कहा गया था, लेकिन अभी तक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई। 

अभाविप ने महाविद्यालय परिसर अध्यक्ष अमन बैरागी के नेतृत्व में प्राचार्य को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप विद्यार्थियों को जल्द से जल्द छात्रवृत्ति मिले यह मांग की गई है। ज्ञापन का वाचन परिसर मंत्री किरण प्रजापत ने किया।

इस अवसर पर नगर मंत्री शुभम अहीर, नगर सहमंत्री जतिन शर्मा, राधे मिश्रा, परिसर उपाध्यक्ष शिवम बागड़ी, नितेश गुर्जर, राहुल खिंची, उम्मेद सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE