BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2023, 3:07 pm
KHABAR : तारापुर प्रिंट क्षेत्र का गौरव परन्तु सरकारी सहयोग और आमजन की उपेक्षा का शिकार- कांग्रेस नेता रांका, पढ़े खबर

Share On:-

जावद। कांग्रेस नेता प्रकाश रांका ने तारापुर प्रिंट को लेकर बड़ी बात कही हैं। टेक्सटाइल एवं हथकरघा व हस्तशिल्प से जुड़े व्यापारियों और उनको आ रही चुनोतियाँ के सबन्ध में सम्पर्क साध कर कैसे हस्तशिल्प को विश्वपटल पर गौरव के साथ स्थापित किया जाए ओर व्यापार को बढ़ावा मिले इस सबंध में कांग्रेस नेता रांका ने एक रिपोर्ट तैयार की हैं। जावद के तारापुर की छपाई कला और क्षेत्र के कारीगरों ने अपनी अथक मेहनत एवं प्रयासों से हथकरघा उद्योग की इस परंपरा को जीवित रखा हैं और आज जावद का नाम पूरे विश्व में इसने रोशन किया। इस व्यवसाय से जुड़ा झरिया परिवार धन्यवाद का पात्र हैं।

कांग्रेस नेता रांका ने यह भी कहा कि तारापुर प्रिंट से जुड़े परीवार ने इस अनमोल विरासत को आगे बढ़ाया हैं। आज जहाँ हथकरघा और हस्तशिल्प को हर राज्य बढ़ावा दे रहा है, वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार इस ओर समुचित ध्यान नहीं दे रही हैं। जो कुछ भी तारापुर प्रिंट का सम्मान है वो इन कारीगरों की वजह से ही हैं। रांका ने यह भी कहा कि जहाँ तारापुर प्रिंट का नाम देश विदेश में है वहीं जावद विधानसभा और जिलेवासी इससे खासा परिचत नहीं हैं, सरकार को चाहिए की इसे क्षेत्रीय स्तर पर भी बढ़ावा दिया जाये।

जर्मनी में क्षेत्र का नाम रोशन किया था तारापुर प्रिंट ने 
कांग्रेस नेता रांका ने कहा कि मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई यह जानकर की तारापुर प्रिंट से जुड़े प्रदीप झरिया ने जर्मनी में कुछ वर्षों पूर्व इस बारे में बताया था कि तारापुर प्रिंट कैसे बनता हैं। दाबू प्रिंट में लकड़ी के ब्लॉक में बनी डिजाइन को गीली मिट्टी पर उकेर कर उसे साड़ी पर चिपकाया जाता है। इस तरह एक सप्ताह की प्रक्रिया से पारंपरिक दाबू प्रिंट की साडिय़ां महिलाओं के लिए तैयार की जाती है। दाबू उत्सव में सिल्क, शिफॉन, महेश्वरी, चंदेरी जैसे मटेरियल की साडिय़ों पर दाबू प्रिंट के कई तरह के डिजाइन उपलब्ध हैं। साथ ही मिट्टी, गोंद और चूने का उपयोग, मिट्टी के छापे के लिए विशेष पेस्ट तैयार किया जाता है। इसमें काली मिट्टी, गोंद और चूना मिलाकर एक में महीने पेस्ट तैयार कर लकड़ी के छापे से साडिय़ों पर उकेरा जाता है और इंडिगो नील का उपयोग छपाई में किया जाता है।


प्राकृतिक तरीको से बनती है तारापुर प्रिंट-
कांग्रेस नेता रांका ने कहा कि मौजूदा दौर में पर्यावरण के अनुकूल होकर तारापुर की प्रिंटिंग का कार्य किया जा रहा हैं जो वाकई में काबिले तारीफ हैं, कांग्रेस की सरकार बनने के बाद तारापुर प्रिंट को लेकर सुव्यवस्थित योजना अनुसार कार्य किया जाएगा जिससे इसकी लोकप्रियता में व्रद्धि हो और साथ ही स्थानीय स्तर पर इसके महत्व को समझा जाये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE